आगरालीक्स… यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हो गया है। आगरा में हाईस्कूल में अमन कुमार दुबे और इंटरमीडिएट में विपिन सिंह और दीपिका वर्मा ने टॉप किया है।
रविवार दोपहर में यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया। इस साल कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 29,81,327 और 36,55,691 छात्र कक्षा 10 की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड थे। 11 लाख ने परीक्षा छोड़ दी थी। आगरा में हाईस्कूल में 77563 और इंटरमीडिएट 68843 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
हाईस्कूल में 75 .16 फीसद छात्र उत्तीर्ण
हाईस्कूल में बालिकाओं ने बाजी मारी है, 78.81 फीसद छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि 72. 27 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। हाईस्कूल का परीक्षाफल 75. 16 फीसद रहा है।
इंटरमीडिएट का रिजल्ट 72 .43 फीसद
इंटरमीडिएट में भी छात्राओं ने बाजी मारी है। 78. 44 फीसद छात्राएं पास हुई हैं, जबकि पास होने वाले छात्रों का फीसद 67 .36 है। इस तरह इंटरमीडिएट में 72. 43 फीसद रिजल्ट रहा है।
आगरा के हाईस्कूल के टॉप 3
अमन कुमार दुबे
स्कूल : पूरनचंद रमेशचंद इण्टर कॉलेज, खेरागढ़
92.33%
2. अमनदीप कौर
स्कूल : सेंट विन्सेंट स्कूल, आगरा
91.67%
2. विष्णु
आशाराम रामनिवास इंटर कॉलेज, बाह
91.67%
3. तान्या गर्ग
स्कूल : सेंट विन्सेंट स्कूल, आगरा
91.33%
इंटर
1. विपिन सिंह
स्कूल : बालमुकन्द आदर्श इंटर कॉलेज, पनवारी
90%
1. दीपिका वर्मा
स्कूल : क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज
90%
2. कुलदीप लखेश्वर
स्कूल : श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज, पुरामना
89.80%
3. सचिन उपाध्याय
स्कूल : उदयवीर सिंह इंटर कॉलेज, जौनई
89.60%
3. मुकुल सेन
स्कूल : एमडी जैन इंटर कॉलेज
89.60%
दोपहर बाद जारी हुआ रिजल्ट
इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर बाद जारी रहा, एनआईसी द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की सूची अपलोड की गई है। हाईस्कूल में दूसरे नंबर पर दो और चौथे और पांचवे नंबर पर पांच पांच छात्र हैं। इसी तरह से इंटरमीडिएट में भी कई छात्र टॉप 10 में शामिल हैं। इस बार नकल न होने से रिजल्ट कम रहा है, हालांकि तमाम छात्रों ने परीक्षा छोड दी थी, इसलिए रिजल्ट में ज्यादा गिरावट नहीं है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही मिठाई बंटने लगी हैं।