आगरालीक्स… आगरा के सेंट जोंस चौराहा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान जी की चोरी हुई चांदी की आंखें, चोर भय और दहशत में एक कागज में बंद कर मंदिर परिसर में छोड गया। चांदी की आंखों के शुदिृधकरण के बाद उन्हें पंचमुखी हनुमान जी के लगाया गया।
आगरा के सेंट जोंस चौराहा स्थित प्राचीन मंदिर से पांच दिन पहले पंचमुखी हनुमान जी की चांदी की आंख चोरी हो गईं थी, इससे भक्तों में आक्रोश था, उनका कहना था कि जिसने भी आंख चोरी की हैं उसका शर्मनाश होगा। शनिवार को मंदिर परिसर में सफाई के दौरान एक कागज की पुडिया मिली, उसे खोलकर देखा तो उसमें हनुमान जी की दोनों चांदी की आंख थी। इसके बाद भक्त आ गए, उन्होंने शुदिृधकरण के बाद पंचमुखी हनुमान जी के दोनों चांदी की आंख लगा दीं।
तीन से 5 मिनट में चारी हुई आंख
30 अप्रैल 2018 को सेंट जोंस कॉलेज हनुमान मंदिर के आगे के हिस्से में हनुमान जी की मूर्ति है, उसके पीछे पंचमुखी हनुमान जी की हैं। यहां सोमवार को पुजारी रिंकू भगत थे, रोड चलता रहता है, रात को आगे के हिस्से की हनुमान जी की मूर्ति के भक्त दर्शन कर रहे थे। बाजार भी खुला हुआ था। वे रात आठ बजे टॉयलेट के लिए चले गए। पांच मिनट बाद आए तो पंचमुखी हनुमान जी की चांदी की आंखें गायब थी, हनुमान जी की मूर्ति से आंख चोरी की सूचना पर दुकानदार और भक्त पहुंच गए। उनमें आक्रोश है, पांच मिनट में आंख चोरी होने से भक्त भी हतप्रभ हैं।
सीसीटीवी से नहीं मिला सुराग
सेंट जोंस चौराहे के पास दुकानों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, हनुमान जी की मूर्ति से आंखें चोरी होने की सूचना पर थान हरीपर्वत इंस्पेक्टर महेश गौतम सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। मंदिर के आस पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
आस पास रहते हैं नशेडी
मंदिर के आस पास नशेडी बैठे रहते हैं, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। आखिर हनुमान जी की मूर्ति से आंखों चोरी क्यों की गई, मंदिर परिसर में ही दानपात्र भी रखा हुआ है, इसका भी ताला तोडा जा सकता है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।कई लोगों से पूछताछ की गई है, इतने कम समय में मंदिर से आंख कैसे चोरी हो गई, इसकी जांच की जा रही है।