Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स 5th class girl student molested by auto driver in Agra
बिगलीक्स

5th class girl student molested by auto driver in Agra

165

आगरालीक्स… आगरा में एक कारोबारी की मिशनरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ रही बच्ची से आॅटो चालक को छेडछाड करते हुए परिजनों ने देख लिया, आॅटो चालक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
आगरा के छत्ता क्षेत्र के कारोबारी की 10 साल की बेटी हरीपर्वत क्षेत्र मिशनरी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ती है। कारोबारी ने पुत्री को स्कूल ले जाने और लाने के लिए एक माह पूर्व ऑटो लगाया था। आॅटो चालक चालक विनोद जादौन निवासी नगला पदी उनकी पुत्री के अलावा अन्य बच्चों को भी ले जाता था। चालक छात्रा को आगे अपने बराबर वाली सीट पर बैठाकर ले जाता। इस दौरान उससे किसी न किसी बहाने छेड़छाड़ करता। छात्रा ने ऑटो चालक की हरकतों के चलते पीछे की सीट पर बैठना शुरू कर दिया। दूसरे बच्चों को आगे की सीट पर बैठाने की कहा। इस पर चालक उसे जबरन बराबर वाली सीट पर बैठने का दबाव बनाता। उसकी हरकतों से दहशत में आई छात्रा ने परिजनों से इसकी शिकायत कर दी। परिजनों ने ऑटो में साथ जाने वाले अन्य बच्चों से पूछताछ की।
बच्ची रहने लगी गुमसुम
आॅटो चालक बच्ची से लगातार हरकतें करने लगा, इससे वह बुरी तरह डर गई। उसने परिवार के लोगों को भी बताया कि ऑटो अंकल उसे आगे वाली सीट पर बैठा देते हैं। इससे उसे परेशानी होती है। अभिभावकों को लगा कि बेटी को बैठने में दिक्कत होती होगी। इसलिए गंभीरता से नहीं लिया, चालक को बेटी को सही से ले जाने की हिदायत दे दी। उधर, चालक की हरकतों से छात्र इतनी डर गई कि वह ऑटो से स्कूल जाने में आनाकानी करने लगी। परिजनों को लगा कि वह पढ़ाई के चलते ऐसा करती है। एक माह से पुत्री के व्यवहार में बदलाव आ गया था। गुमसुम रहने के साथ ही पढ़ाई से उसका ध्यान भटकने लगा। इससे अभिभावकों को शक हुआ। मां ने उसे विश्वास में लेकर बात की। इसके बाद छात्रा ने चालक विनोद की हरकतों के बारे में बताया।
आॅटो चालक का किया पीछा, जमकर लगाई धुनाई
शुक्रवार को बच्चों को लेकर आॅटो चालक निकला, कारोबारी ने उसका पीछा किया। रास्ते में उसने जैसे ही छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू की, उसे पकड़ लिया। आॅटो चालक विनोद की जमकर धुनाई लगा दी, उसे छत्ता थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सुभाष बाबू कठेरिया के मुताबिक आरोपित आॅटो चालक विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!