आगरालीक्स… आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में यूपी राजस्थान बॉर्डर और जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान के बॉर्डर पर बन रहे कम वायुदाब के क्षेत्र से शनिवार को धूल भरी आंधी और बारिश की आशंका है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट किया है।
आगरा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से. दर्ज किया गया यह गुरुवार के 40.6 डिग्री से. से 3.4 डिग्री से. अधिक था। वहींं, सामान्य तापमान से दो डिग्री से. अधिक रहा। शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान 43.6 तक पहुंचा था। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री से. दर्ज किया गया जो गुरुवार के 24.4 डिग्री से. से अधिक था। यूपी में सबसे ज्यादा गर्म झांसी रहा, वहां तापमान 44 6 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता का मीडिया से कहना है कि आगरा में शनिवार शाम मौसम में बदलाव आएगा। यहां धूल भरी आंधी, बारिश या ओले पड़ सकते हैं।
13 और 14 को तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उप्र व राजस्थान बॉर्डर और जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान बॉर्डर पर कम वायुदाब क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इसके ताकतवर होने से रविवार व सोमवार को यहां तूफान आ सकता है। यह शाम या रात को ही आएगा। इस माह आंधी आने का सिलसिला चलता रहेगा।
तूफान और आंधी से 80 मौत
आगरा में 11 अप्रैल को तूफान में 21 लोगों की मौत हो गई थी, इसके बाद दो मई को आए तूफान में 50 से ज्यादा मौत हो गई। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है, इस माह आंधी आने का सिलसिला चलता रहेगा। नौ मई को आई आंधी में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इससे आगरा में लोग दहशत में हैं, उन्हें तूफान और आंधी का डर सताने लगा है।
यूपी के शहरों का तापमान
1, झांसी, 44.6
2, आगरा, 44.0
3, बांदा, 43.8
4, हमीरपुर, 43.6
5, उरई, 43.0
6, इलाहाबाद, 42.5
आगरा में इस तरह चढा पारा
सोमवार, 41.4
मंगलवार, 37.6
बुधवार, 39.0
गुरुवार, 40.6
शुक्रवार, 44.0