Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Maid molested in Lift in Agra, Fir lodged
टॉप न्यूज़

Maid molested in Lift in Agra, Fir lodged

158

आगरालीक्स… आगरा की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में लिफ्ट में घर में काम करने वाली युवती के साथ छेडछाड की, युवती ने सोसायटी में शिकायत की तो उसकी पिटाई की गई। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के शास्त्रीपुरम की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग मेड काम करती ​है, वह 26 फरवरी को अपनी चचेरी बहन के साथ लिफ्ट से पांचवे तल पर जा रही थी। आरोप है कि बिल्डिंग में रहने वाला युवक भी लिफ्ट में आ गया, लिफ्ट के चलते ही युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। इसकी शिकायत आरोपित की पत्नी से करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। किशोरी ने अपार्टमेंट की सोसायटी में शिकायत की लेकिन मामला भाजपा नेता के रिश्तेदार से जुड़ा होने के चलते कोई सामने नहीं आया।
अपार्टमेंट में रहने वाले वाणिज्यकर विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी पीड़िता की पैरोकारी में सामने आए। इसके बाद पीड़िता ने सोमवार देर रात सिकंदरा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने भाजपा नेता के रिश्तेदार उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, आरोपी के रिश्तेदार की पत्नी ने सेवानिवृत्त अधिकारी पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाया है। देर रात थाने पहुंचकर अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है युवक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी युवक एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है, इसके चलते युवती के छेडखानी का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
14 मई को दिल्ली की छात्रा से रेप का आरोपी अरेस्ट
आगरा के युवक ने दिल्ली की छात्रा को नशे की गोलियां खिलाकर रेप किया, उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को पकड लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली निवासी छात्रा आगरा के बाह में अपनी रिश्तेदारी में आई थी, उसने फरवरी में बाह से ही इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। छात्रा का आरोप है कि कस्बे में रहने वाले युवक ने उसे अपने घर बुलाया। उसे नशे की गोलियां खिला दी और रेप किया। उसका वीडियो भी बना लिया, इसके बाद से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने परेशान होकर परीक्षा को बीच में ही छोड़ दिया और दिल्ली अपने घर चली गई। लेकिन युवक ने उसका दिल्ली तक पीछा नहीं छोड़ा।
आरोपी युवक को किया अरेस्ट
परिजनों ने दिल्ली में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने बाह पहुंचकर आरोपी युवक सनी उर्फ सकीर पुत्र पप्पन खां को गिरफ्तार कर लिया।
इंजीनियरिंग का छात्र युवती को कर रहा था ब्लैकमेल
10 मई को आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती के फेसबुक पर पूजा नाम की आईडी से मैसेंजर पर मैसेज आया, हेलो हाय होने के बाद पूजा की फेसबुक आईडी से युवती के अश्लील फोटो भेजे गए। इससे युवती डर गई, उससे मैसेंजर पर कहा कि एक लाख रुपये दे दो नहीं तो फोटो वायरल कर दिए जाएंगे, कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी।
फिल्मी स्टाइल में एक लाख रुपये मांगे
युवती को एक लाख रुपये लेकर 11 मई को लोहामंडी चौराहे बुलाया। युवती पहुंची, कुछ मिनट बाद टीडीआई, फतेहाबाद रोड आने का मैसेज मोबाइल पर आया। युवती वहां पहुंच गई। उस स्थान पर भी कोई नहीं आया। वहां से लौट कर युवती ने थाना लोहामंडी में शिकायत कर दी।
जवाहर पुल से बैग फेंकते ही पकडा युवक
युवती ने अपने दोस्तों को भी जानकारी दी, 12 मई को युवती के पास मैसेज आया, उसमें लिखा कि एक लाख रुपये लेकर रामबाग चौराहे पर आना है। युवती आॅटो से रामबाग चौराहे पहुंची।आॅटो के पीछे बाइक से उसके दोस्त चल रहे थे। युवती मैसेंजर से अपने दोस्तों के संपर्क में थी। ब्लैकमेलर ने रामबाग चौराहे से वाटर वर्क्स चौराहे बुलाया गया। वहां से पैदल जवाहर पुल पर चलने को कहां गया। जवाहर पुल पर युवती के पहुंचने पर बैग नीचे फेंकने का मैसेज भेजा गया। युवती ने दोस्तों को मैसेज फोरवर्ड कर दिया, दोस्त पुल के नीचे पहुंच गए। बैग को उठाने एक युवक पहुंचा। उसे दोस्तों ने दबोच लिया। थाना एत्मादुद्दौला पुलिस के हवाले कर दिया। एत्मादुद्दौला पुलिस ने आरोपी को थाना लोहामंडी भेज दिया। उसने बताया कि यह साजिश बल्केश्वर में रहने वाले युवक की थी। वह बीई कर रहा है। पुलिस ने दो और युवक पकड़ लिये। उनका एक साथी फरार है।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

error: Content is protected !!