आगरालीक्स… आगरा के भीडभाड वाले बाजार में बिजली के बॉक्स में आग से अफरा तफरी मच गई, दहशत में लोग इधर उधर भागने लगे। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका, इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बुधवार को आगरा में नमक की मंडी, माल का बाजार में दोपहर के समय इलेक्ट्रिक बॉक्स में आग लग गई, आग की लपटें तेज होती गई, बिजली के तारों में आग लगने पर लोगों ने करंट के डर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश नहीं की। कुछ ही देर में लपटें तेज होती गई। आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका।