आगरालीक्स… हार नहीं मानूंगा, तंबाकू मुक्त आगरा बनाकर रहुंगा। इसी सोच के साथ नो मतलब नो टीम ने सिगरेट, गुटखा, बीडी और तंबाकू छोडने के लिए 100 दिन तक अभियान चलाया। गुरुवार शाम को सूरसदन में समापन समारोह में एक सुर में गूंजा, नो मतलब नो ने बदली सोच, तंबाकू मुक्त होगा आगरा। सुबह 100 से ज्यादा स्थानों पर एक लाख से अधिक लोगों ने तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प लिया।
गुरुवार शाम को सूरसदन में नुक्कड नाटक के साथ नो मतलब नो के कार्यक्रम की शुरूआत हुई। एसएन की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि गुप्ता ने सिगरेट, बीडी, गुटखा और तंबाकू से हो रहे 17 तरह के कैंसर और 90 तरह की बीमारियों से पल पल हो रही मौतों की भयावह हालात और कैंसर रोगियों के परिजनों की जिंदगी पर रिपोर्ट पेश की। साथ ही पेसिव स्मोकिंग से सिगरेट और बीडी का सेवन करने वाले घरों और कार्यालयों में आम लोगों को हो रही बीमारियों के लिए आगाह किया।
मुख्य अतिथि डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने कहा कि मैं तंबाकू का सेवन नहीं करता हूं लेकिन मैं दूसरों को तंबाकू का सेवन करने से रोक सकता हूं, यह सीख नो मतलब नो टीम ने कार्यक्रमों से मिली है। यह अच्छा अभियान है जो लोगों की जान बचाने के लिए शुरू किया गया है। इसके बाद तंबाकू चालीसा का पाठ हुआ। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा ने विशिष्ट अतिथि एडीजी अजय आनंद का जीवन परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि एडीजी अजय आनंद ने अपने अनुभव साझा किए, कहा कि मैं सिगरेट पीता था, इलाहाबाद मे था। मेरी धर्मपत्नी ने सिगरेट छुडवा। बताया कि मुझे शक था कि मेरा बडा बेटा भी सिगरेट तो नहीं पीता है, उसे लेकर कैंसर वार्ड गया। वहां के हालात दिखाए कि कैंसर होने के बाद क्या स्थिति होती है। उन्होने कहा कि सिगरेट, गुटखा, बीडी और तंबाकू छोडने के लिए काउंसिलिंग की जरूरत होती है। यह काम नो मतलब नो टीम में बहुत अच्छे तरीके से किया है। इस पूरी टीम को धन्यवाद। संयोजक डॉ आलोक मित्तल ने नो मतलब नो टीम की सोच, 100 दिन तक चले अभियान और उसके जुडे लोगों पर रिपोर्ट पेश की। साथ ही धन्यवाद दिया। कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने समारोह में पार्षद, नो मतलब नो टीम के अभियान के दौरान तंबाकू छोड चुके लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान एसएन की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि गुप्ता, संयोजक डॉ आलोक मित्तल आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजीव तिवारी, रोटरी क्लब आॅफ आगरा के अध्यक्ष डॉ राजीव लोचन भारद्वाज, संस्थापक दिगंबर सिंह धाकरे, संचालक डॉ पवन गुप्ता, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा, रंगकर्मी अनिल जैन, उमाशंकर मिश्र की टीम आदि मौजूद रहे।
सुबह एक लाख से अधिक लोगों ने ली शपथ
गुरूवार को तंबाकू निषेध दिवस पर नो मतलब नो टीम के तंबाकू मुक्त आगरा अभियान की शुरूआत सुबह छह बजे से हुई, माॅर्निग वाॅक पर आए लोगों ने तंबाकू का सेवन ना करने और ना करने देने का संकल्प लिया। पार्कों के साथ ही एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम, काॅलेज , एसएन मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, पालीवाल पार्क, रामबाग चैराहा, शहीद स्मारक, कंपनी गार्डन, जनक पार्क कमला नगर सहित शहर के सार्वजनिक स्थलों पर शपथ ली गई। इसके साथ ही अभियान के तहत तंबाकू का सेवन छोड चुके लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। इस मुहिम में नो मतलब नो टीम के साथ पार्षदों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। शहर के 100 वार्ड में पार्षद मुहिम के तहत शपथ दिलाने के बाद तंबाकू छोडने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
सुबह 6 बजे से शुरू तंबाकू का सेवन ना करने के लिए संकल्प कार्यक्रम
1 नेहरू नगर डॉ एसके कालरा
2 महताब बाग नीलू धाकरे
3 कालिंदी विहार डॉ जीएस सिकरवार
4 जयपुर हाउस पार्क संजय गोयल, डॉ प्रांजल माहेश्वरी, पार्षद मुकुल गर्ग
5 एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम
6 यमुना की तलहटी, यमुना पार
7 मंडी समिति ट्रांस यमुना कॉलोनी डॉ बाई वी अग्रवाल, डॉ अनिल यादव
8 ईको पार्क पालीवाल पार्क
9 भगवती प्लास्ट इंडस्ट्रीज फाउंड्री नगर जतिन अग्रवाल
10 कमला नगर पार्क डॉ तरुण सिंघल, डॉ आलोक मित्तल,
11 दीन दयाल पार्क डॉ हरेंद्र गुप्ता, डॉ योगेश शर्मा और स्वयं सेवक
12 बी ब्लॉक ट्रांस यमुना कॉलोनी डॉ अरविंद यादव
13 सुभाष पार्क
14 सप्तऋषि अपार्टमेंट सिकंदरा डॉ नवनीत अगव्राल, डॉ दीप्ति माला अग्रवाल
15 कावेरी कुंज फेस टू डॉ आरएस कपूर
16 बल्केश्वर पार्क
17 बाराह ग्राम
18 अर्जुन नगर खेरिया मोड आॅटो चालकों के साथ डॉ ओपी यादव, डॉ रविंद्र भदौरिया, डॉ जसवंत सिंह चाहर
19 गणेशराम नागर सरस्वती शिशु मंदिर बल्केश्वर पार्षद अमित ग्वाला, धनवान गुप्ता,ममता सिंघल
20 सेंट्रल पार्क आवास विकास कॉलोनी एसए गुप्ता, म्रणाल शर्मा डॉ राजेंद्र मिलन, परमानंद शर्मा, हरवीर सिंह चौहान
21 संजीवनी हॉस्पिटल, यमुना पार
22 बोस्टन पब्लिक स्कूल
23 राधा क्रष्ण मंदिर सेवला
24 धाकरे मैरिज होम, सिकंदरपुर
25 राम प्रसाद पब्लिक स्कूल
26 अंबेडकर पार्क सेवला
27 खेलगांव स्पोटर्स क्लब
28 प्राथमिक विद्यालय ईदगाह
29 विवेकानंद पार्क लॉयर्स कॉलोनी डॉ म्रणाल शर्मा, पीएन शर्मा, डॉ राजेंद्र मिलन आश्रु परिहार, एसके वर्मा
30 आगरा कैंट स्टेशन पर एलटीए टीम के साथ क्रिकेटर केके शर्मा
31 नगला पदमा बुदध विहार
32 शहीद स्मारक संजय प्लेस
33 राम प्रसाद पब्लिक स्कूल सिकंदर 34 न्यू आगरा पार्क डॉ अजय गुप्ता
35 डिफेंस एस्टेट, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल
36 सिकंदरा बोदला डॉक्टर्स एसोसिएशन मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ मुकेश वत्स, आईएमए सचिव डॉ ओपी यादव, डॉ अरुण जैन
37 जिला अस्पताल, सत्यमेव जयते टीम के साथ डॉ पीयूष जैन
38 कंपनी गार्डन एनएमओ प्रेसीडेंट डॉ कैलाश विश्वानी, डॉ पंकज महेंद्रू, डॉ रेनू महेंद्रू, डॉ राम बाबू हरित, डॉ आरके गुप्ता, डॉ रितेश गर्ग, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ विनीता गुप्ता।
39 अर्जुन नगर प्रमोद कटारा, कर्नल संतोष चौधरी
40 बालाजी मोटर्स रुनकता
41 डॉ टंडन नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल उमाशंकर, धनवान गुप्ता
42 चहक हॉस्पिटल डॉ मनोज जैन
43 राम बाग चौराहे पर सिगरेट के पुतले का दहन
44 एसएन मेडिकल कॉलेज अम्रतदायनी संस्था
45 संत स्वरूप दास आश्रम, ग्वालियर रोड राकेश कुमार
46 सेंट एंड्रू स्कूल कर्मयोगी कमला नगर
47 न्यू सेंट स्टीफन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार डॉ जीएस सिकरवार ने नो मतलब नो टीम की ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया, एससी वर्मा, केके मिश्रा, शशि मेहता, देवेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।
48 मित्तल ईएनटी क्लीनिक
49 ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस वन
50 ट्रांस यमुना सी ब्लॉक
51 ट्रास यमुना ए ब्लॉक
52 रामबाग पार्क
53 मनोरम आॅटोज रामबाग
54 सैंया में प्रधान संगठन राकेश कुमार सागर
55 पुष्पांजलि हॉस्पिटल दिल्ली गेट
56 सरकार हॉस्पिटल दिल्ली गेट
57 सिंघल हॉस्पिटल
58 कावेरी कुंज कमला नगर
59 भूड का बाग कमला नगर
60 राजा की मंडी
61 गांधी नगर
62 चर्च रोड शिल्पा माहेश्वरी
63 रेनबो हॉस्पिटल
64 मल्होत्रा हॉस्पिटल
65 रवि वूमेन हॉस्पिटल
66 एमजी रोड, सूरसदन के पास, वेकअप आगरा
67 बलूनी पब्लिक स्कूल
68 साइंटििफक पैथोलॉजी, डॉ अशोक शर्मा
69 मित्तल क्लासेज दयालबाग
70 बालाजी हॉस्पिटल बाईपास
71 कैलाश नर्सिंग होम, ट्रांस यमुना
72 कराटे क्लासेज राजपुर चुंगी
73 उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रजेंटेटिव, राजा की मंडी
अन्य कार्यक्रम के पफोटो अभी प्राप्त नहीं हुए हैं
शहर के 500 हॉस्पिटल व क्लीनिक भी मुहिम में शामिल हुए हैं, पार्षदों ने वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किए।