आगरालीक्स… आगरा में कोरियर कंपनी का कैश लूटकर बाइक से भाग रहे चोरों का पीछा किया, बाइक सवार लुटेरों को नीचे गिराने के बाद शोर मचा दिया। दोनों लुटेरे को पकड लिया और कैश भी जब्त कर लिया। पुलिस लुटेरों से पूछताछ कर रही है।
आगरा के सदर निवासी रोहित जसौरिया का संजय प्लेस में आरजे लॉजिस्टिक सर्विसेस के नाम से ऑफिस है। उनके यहां इंटरनेशनल कोरियर बुक किए जाते हैं। एक ऑफिस फिरोजाबाद में है। गुरुवार को ऑफिस का कर्मचारी अरविंद गुरुवार को फिरोजाबाद ऑफिस का दो दिन का कैश लेकर आगरा आ रहा था। वह श्रीटॉकीज के पास बस से उतरा।
आॅटो में साथ बैठा था बदमाश
रात नौ बजे भगवान टॉकीज से कर्मचारी अरविंद ऑटो में बैठा। शाह टॉकीज मोड़ पर ऑटो से उतर गया। बदमाशों का एक साथी पहले से ऑटो में सवार था। उसने अरविंद से कैश छीना और एक बाइक पर बैठकर भाग लिया। अरविंद ने साहस दिखाया। शोर मचाया।
स्कूटर से किया बाइक सवार चोरों का पीछा
कैश लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पकडने के कर्मचारी ने शोर मचा दिया, वहां से गुजर रहा एक स्कूटर सवार रुक गया, कर्मचारी अरविंद स्कूटर पर बैठ गया और बाइक सवार टीपी नगर पास बदमाशों को घेर लिया। बाइक पर तीन बदमाश थे, इसमें से दो को स्थानीय लोगों की मदद से पकड लिया लेकिन एक बदमाश भाग गया, उसकी बाइक पकड ली।
बदमाशों से मिल गया कैश
लुटेरों को पकडने के बाद पुलिस को सौंप दिया,
पुलिस की तलाशी में लूटा गया कैश उनके पास से बरामद हो गया। पूछताछ में एक लुटेरे ने अपना नाम किशन दूसरे ने आकाश बताया। दोनों बदमाश फर्रुखाबाद के निवासी हैं। इंस्पेक्टर हरीपर्वत महेश गौतम ने बताया कि तीसरे की तलाश की जा रही है। बाइक भी चोरी या लूट की हो सकती है। छानबीन कराई जा रही है।
फाइल फोटो