आगरालीक्स… आगरा में रेप के बाद 18 साल की युवती की हत्या कर दी, तीन महीने बाद युवती का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस रिमांड में मामला खुलने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर जंगलों में पहुंची। वहां से युवती का कंकाल बरामद किया है।
आगरा के सिकन्दरा निवासी 18 साल की युवती को दो मार्च 2018 को परिचित सोनू अपने साथ लेकर गया था, इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चला। युवती के घर वाले परेशान थे, उन्होंने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस रिमांड में खुला मामला
सोनू ने एक जून को कोर्ट में समर्पण कर दिया, थाना सिकंदरा पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह युवती को उसकी बहन के घर छोडने के लिए अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया थौ। बहन के घर जाने के बजाय वह युवती को ककरैठा के जंगलों में ले गया, उसके साथ रेप किया, युवती के विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जंगल के खादर में शव फेंक दिया।
पुलिस ने जब्त किया कंकाल
पुलिस ने ककरैठा के जंगल के खादरों से युवती का कंकाल जब्त किया है।