आगरालीक्स… स्मार्ट सिटी रैंकिंग में आगरा 269 वें स्थान से छलांग लगाकर 24 वें स्थान पर पहुंच गया है, यूपी में आगरा दूसरे स्थान पर है, आगरा की 24 वीं रैंक का श्रेय आप किसे देंगे।
देश में स्मार्ट सिटी बनने जा रहे 100 शहरों की सफाई व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिविक सेंस सहित अन्य बिंदुओं पर स्क्रीनिंग के बाद रैंकिंग जारी की गई है। इसमें पहले स्थान पर 259 अंकों के साथ नागपुर है, दूसरे स्थान पर 195 अंक के साथ बडोदरा तीसरे स्थान पर है, यूपी के शहरों में 99 अंकों के साथ बनारस 11 वें स्थान पर है और 53 अंकों के साथ आगरा 24 वें स्थान पर है।
मंगलवार को स्मार्ट सिटी की रैकिंग जारी की गई, इसमें आगरा 24 वें स्थान पर है। इसमें आगरा की 24 वीं रैंक है, इससे पहले हुई रैकिंग में आगरा की रैकिंग में सुधार के लिए नगर निगम के साथ ही स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा है।
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक हजार करोड
आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करोडों का बजट जारी हुआ है। मेयर नवीन जैन का कहना है कि 5 साल में आगरा के विकास के लिए एक हजार करोड का बजट इस्तेमाल किया जाएगा। इससे शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।
व्यवस्थाएं होंगी आॅनलाइन
आने वाले समय में आगरा में सभी व्यवस्थाएं आॅनलाइन होंगी, जन उपयोगी सुविधाओं के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोग एक क्लिक पर ले सकेंगे। इसके लिए सभी सरकारी विभागों में काम चल रहा है।