आगरालीक्स …आगरा में तीन फर्मों पर आयकर का सर्वे, आयकर विभाग की टीम के सर्वे से मची खलबली, आयकर विभाग की जांच शाखा की टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही पूछताछ कर रही है।
बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने एक साथ तीन फर्मों पर सर्वे की कार्रवाई की, एक टीम ने सिकंदरा स्थित डीएसएम सोल प्रोडक्टस , आदर्श डेयरी पर सर्वे किया। टीम ने खरीद फरोख्त का ब्योरा खंगालने के साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क चेक की।
फव्वारा दवा बाजार में खलबली
आयकर विभाग की तीसरी टीम ने फव्वारा दवा बाजार स्थित एचएमजी थोक दवा की दुकान पर छापा मारा, टीम ने खरीद का रिकॉर्ड चेक किया। देर रात तक तीनों ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम सर्वे की कार्रवाई कर रही थी।
15 मार्च को आकयर विभाग की कार्रवाई में 8 4 करोड सरेंडर
15 मार्च 2018 को आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई 16 घंटे चली। डायमंड कारपेट ने तीन करोड़, अमन फुटवियर ने 2.2 करोड़, परफेक्ट फुटवियर ने 2.1 करोड़ और जैन कारपेट इंडस्ट्रीज ने 1.20 करोड़ की आय सरेंडर की है। इस तरह 8.40 करोड़ रुपये सरेंडर किए। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व रेंज वन प्रभारी एवं अपर आयुक्त बेलू सिन्हा ने किया। कार्रवाई में आयकर उपायुक्त राजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त मेघा गर्ग और प्रवीन अग्रवाल, आयकर अधिकारी डॉ. एसके अरेला, आरपी दीक्षित, आनंद कुमार, डीके सिंह, अमरीश कौशिक, आयकर निरीक्षक दिलीप गुप्ता शामिल रहे।
23 फरवरी 2018 को सर्वे
23 फरवरी 2018 को आगरा में आयकर विभाग के सर्वे में केके बुलियन ग्रुप ने 18 करोड सरेंडर किया है, यह अघोषित आय है, इस पर आयकर विभाग टैक्स वसूलेगा।
आगरा में बुधवार दोपहर में शुरू हुआ आयकर विभाग का सर्वे में टीमों ने एमकेआर ट्रेडिंग, पीएम ट्रेडिंग, इंटरगोल्ड ज्वैलरी सहित चेन्नई स्थित प्रतिष्ठान पर एक साथ कार्रवाई की। 21 घंटे तक चले सर्वे में 18 करोड सरेंडर किए गए हैं।
21 घंटे चला सर्वे
आगरा में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को आयकर विभाग के रेंज 4 की संयुक्त आयुक्त बेलू सिन्हा के निर्देशन में उपायुक्ता ज्योत्सना के नेतृत्व में पांच आयकर अधिकारियों की टीम ने आगरा में चौबेजी का फाटक, नमक की मंडी और चेन्नई समेत चार प्रतिष्ठानों पर इंटरगोल्ड ज्वैलर्स और केके ज्वैलर्स पर सर्वे कर रही है। टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही आय और व्यय का ब्योरा चेक कर रही है। टीम का सर्वे चल रहा है।