Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Rs 3.50 Lakh surrender in Income Tax survey in Agra
बिगलीक्स

Rs 3.50 Lakh surrender in Income Tax survey in Agra

222

आगरालीक्स …आगरा में आयकर विभाग के सर्वे में तीन फर्म ने 3 .50 करोड सरेंडर किया है, तीन बडी फर्मों पर आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई 24 घंटे से ज्यादा देर तक चली, गुरुवार को फर्म संचालकों ने अघोषित आय स्वीकार कर ली, इस पर आयकर विभाग द्वारा टैक्स लिया जाएगा।
बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने एक साथ तीन फर्मों पर सर्वे की कार्रवाई की, एक टीम ने सिकंदरा स्थित डीएसएम सोल प्रोडक्टस , आदर्श डेयरी पर सर्वे किया। टीम ने खरीद फरोख्त का ब्योरा खंगालने के साथ ही कंप्यूटर की हार्ड डिस्क चेक की।आयकर विभाग की तीसरी टीम ने फव्वारा दवा बाजार स्थित एचएमजी थोक दवा की दुकान पर छापा मारा, टीम ने खरीद का रिकॉर्ड चेक किया। देर रात तक तीनों​ ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम सर्वे की कार्रवाई कर रही थी।
3. 50 करोड सरेंडर
आयकर सर्वे में डीएसएम सोल प्रोडक्टस ने 2 .15 करोड, एमएमजी थोक दवा दुकान से 75 लाख और आदर्श डेयरी से 60 लाख रुपये सरेंडर किया गया है।
15 मार्च को आकयर विभाग की कार्रवाई में 8 .4 करोड सरेंडर
15 मार्च 2018 को आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई 16 घंटे चली। डायमंड कारपेट ने तीन करोड़, अमन फुटवियर ने 2.2 करोड़, परफेक्ट फुटवियर ने 2.1 करोड़ और जैन कारपेट इंडस्ट्रीज ने 1.20 करोड़ की आय सरेंडर की है। इस तरह 8.40 करोड़ रुपये सरेंडर किए। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व रेंज वन प्रभारी एवं अपर आयुक्त बेलू सिन्हा ने किया। कार्रवाई में आयकर उपायुक्त राजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त मेघा गर्ग और प्रवीन अग्रवाल, आयकर अधिकारी डॉ. एसके अरेला, आरपी दीक्षित, आनंद कुमार, डीके सिंह, अमरीश कौशिक, आयकर निरीक्षक दिलीप गुप्ता शामिल रहे।
23 फरवरी 2018 को सर्वे
23 फरवरी 2018 को आगरा में आयकर विभाग के सर्वे में केके बुलियन ग्रुप ने 18 करोड सरेंडर किया है, यह अघोषित आय है, इस पर आयकर विभाग टैक्स वसूलेगा।
आगरा में बुधवार दोपहर में शुरू हुआ आयकर विभाग का सर्वे में टीमों ने एमकेआर ट्रेडिंग, पीएम ट्रेडिंग, इंटरगोल्ड ज्वैलरी सहित चेन्नई स्थित प्रतिष्ठान पर एक साथ कार्रवाई की। 21 घंटे तक चले सर्वे में 18 करोड सरेंडर किए गए हैं।
21 घंटे चला सर्वे
आगरा में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को आयकर विभाग के रेंज 4 की संयुक्त आयुक्त बेलू सिन्हा के निर्देशन में उपायुक्ता ज्योत्सना के नेतृत्व में पांच आयकर अधिकारियों की टीम ने आगरा में चौबेजी का फाटक, नमक की मंडी और चेन्नई समेत चार प्रतिष्ठानों पर इंटरगोल्ड ज्वैलर्स और केके ज्वैलर्स पर सर्वे कर रही है। टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही आय और व्यय का ब्योरा चेक कर रही है। टीम का सर्वे चल रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!