Wednesday , 17 June 2026
Home बिगलीक्स Management girl student gang rape by Shoe factory owner in Agra
बिगलीक्स

Management girl student gang rape by Shoe factory owner in Agra

144

आगरालीक्स…आगरा में मैनेजमेंट की छात्रा को होटल में ले जाकर शू फैक्ट्री के मालिक ने अपने दोस्त के साथ गैंगरेप किया, छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद से छात्रा ने अपने घर से निकला बंद कर दिया। शू फैक्ट्री का मालिका छात्रा के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, परिजनों के साथ थाना न्यू आगरा पहुंची छात्रा ने शू फैक्ट्री के मालिक और उसके दोस्त पर गैंग रेप करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के थाना न्यू आगरा निवासी बीबीए की छात्रा सदर में जूते लेने लगी थी, वहां उसकी मुलाकात मंटोला निवासी शू फैक्ट्री के मालिक आदिल से हुई। इसके बाद से आदिल उससे फोन पर बात करने लगा। छात्रा का आरोप है कि आदिल ने उसे डेट के लिए सदर में बुलाया, यहां उसे बातों में लगाकर होटल में ले गया।
होटल में किया गैंगरेप
डेट के लिए सदर में बुलाने के बाद आदिल बीबीए कर रही छात्रा को अपने साथ ताजगंज क्षेत्र के बडे होटल में ले गया। वहां पहले से एक कमरा बुक करा रखा था, छात्रा का आरोप है कि आदिल और छात्रा होटल के कमरे में थे, कुछ देर बाद उसका दोस्त भी आ गया। उन्होंने छात्रा के साथ होटल के कमरे में गैंगरेप किया, छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ जबरदस्ती की गई। इस दौरान छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल
छात्रा का आरोप है कि आदिल उसके अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था । उससे दोबारा होटल में आने के लिए कह रहा था, छात्रा ने इसका विरोध किया, इसके बाद भी वह नहीं माना। इसके दहशत में आई छात्रा ने घर से निकला बंद कर दिया। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी, इसके बाद वे बुधवार को थाना न्यू आगरा पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकडने के लिए टीम लगाई गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

error: Content is protected !!