आगरालीक्स.. आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह सहित डिप्टी सीएम को देखते हुए सुबह नौ बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। घर से रूट डायवर्जन देखने के बाद ही बाहर जाने की प्लानिंग करेंगे। गुरुवार को सुबह से शाम तक शहर में जगह जगह जाम लग सकता है और रूट डायवर्जन होने फंस सकते हैं।
गुरुवार सुबह 10 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित डिप्टी सीएम और मंत्री आगरा आ जाएंगे। वे होटल उत्कर्ष विलास में विस्तारक बैठक सहित पश्चिम क्षेत्र की बैठक करेंगे। शाम को 4:30 बजे सूरसदन में प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे।
फतेहाबाद रोड पर सुबह नौ से शाम 5. 30 बजे तक रूट डायवर्जन
माल रोड से पफतेहाबाद रोड पर जाने वाले व्यवसायिक वाहन अमर होटल से एकता चौकी होते हुए 100 फुटा रोड होकर तोरा चौकी, रमाडा होटल से फतेहाबाद मार्ग होकर जाएंगे।
पुरानी मंडी से ताज व्यू की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहन फूल सैयद चौराहा, अमर होटल, एकता चौकी होते हुए 100 फुटा रोड से तोरा चौकी, रमाडा होटल होते हुए जाएंगे।
होटल रमाडा से ताज व्यू की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन तोरा चोरी से 100 फुटा रोड से एकता चौकी से होटल अमर जाएंगे।
एमजी रोड पर दोपहर तीन से शाम सात बजे तक रूट डायवर्जन
भगवान टॉकीज से दीवानी चौराहे होकर हरीपर्वत की ओर जाने वाले वाहन दीवानी से नेहरू नगर, वजीरपुरा, कॉसमॉस मॉल से सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने से हरीपर्वत तक पहुंचेंगे
कॉसमॉस मॉल से सूरसदन का मार्ग आम लोगों के लिए बंद रहेगा, जज कंपाउंड से शाह मार्केट होते हुए एमजी रोड आने जाने वाला रास्ता भी बंद रहेगा।
हरीपर्वत से सूरसदन की ओर वाहन दिल्ली गेट, महाराजा अग्रसेन मूर्ति चौराहा, आरबीएस कॉलेज से खंदारी, दीवानी होते हुए भगवान टॉकीज तक पहुंचेंगे।