Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Agraleaks Live Video: BJP President Amit Shah, CM Yogi reaches Agra for Vistarak Meeting
बिगलीक्स

Agraleaks Live Video: BJP President Amit Shah, CM Yogi reaches Agra for Vistarak Meeting

66

आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी सहित यूपी की सरकार और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह पहुंच गए हैं। वे यहां विस्तारक और आईटी सेल के साथ बैठक कर मिशन 2019 के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इसके साथ ही ​वर्तमान सांसदों के रिपोर्ट कार्ड भी पेश किए जाएंगे, जिससे लोकसभा चुनाव के लिए सही प्रत्याशी चुनाव में उतारे जा सकें। यह बैठक सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर होने जा रहे महागठबंधन को देखते हुए भी अहम है। इसमें पिछडी जाति और दलित वोट बैंक में सेंध लगाने पर विचार विमर्श होगा।
गुरुवार सुबह नौ बजे से ही होटल उत्कर्ष विलास में प्रदेश के मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, फतेहाबाद रोड पर जगह जगह होर्डिंग लगे हुए हैं। एमजी रोड पर अमित शाह और सीएम योगी के स्वागत की तैयारी चल रही है।
एयरपोर्ट से पहुंचे होटल उत्कर्ष विलास

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के साथ खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से कार से वे सीधे होटल उत्कर्ष विलास आए, यहां वे विस्तारकों के साथ बैठक करेंगे। एक के बाद एक तीन बैठक होंगी, इसके साथ ही भाजपा आईटी सेल के साथ भी बैठक की जाएगी।
सूरसदन में प्रबुद्धजनों को करेंगे संबोधित
18 हजार मीटर भगवा कपड़ा सूर सदन के अंदर और बाहर की साज-सज्जा में लगाया गया है। अकेले मंच पर ही तीन हजार मीटर भगवा कपड़ा लगाया गया है। हाल के अंदर भगवा के साथ सफेद कलर का कंट्रास्ट रहेगा।सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन के मंच पर सिर्फ 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि सूरसदन प्रेक्षागृह में करीब एक हजार लोग प्रवेश कर पाएंगे। प्रेक्षागृह का पिछला दरवाजा गेट नंबर एक होगा। यहां से शाह और योगी प्रवेश करेंगे। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी यहां से अंदर भेजा जा सकता है।
गेट नंबर दो से जाएंगे प्रबुद्धजन, संघ और भाजपा के पदाधिकारी
मुख्य द्वार गेट नंबर दो होगा। यहां से शहर के प्रबुद्धजन, संघ और भाजपा के पदाधिकारी अंदर जाएंगे। सूरसदन और निगम नगर निगम के बीच वाला गेट तीन नंबर होगा। इस गेट से प्रबुद्धजनों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता प्रवेश करेंगे। नगर निगम परिसर में पार्किंग रखी गई है। यहां करीब 150 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। जबकि सूरसदन प्रांगण में सिर्फ वीवीआईपी और वीआईपी पार्किंग रहेगी। हॉल के अंदर छह ब्लॉक बनाए गए हैं। 100 सीटें मीडिया कर्मियों के लिए आरक्षित की गई हैं। शुरू की तीन लाइन वीआईपी के लिए हैं। इसके बाद प्रबुद्धजन स्थान लेंगे। सबसे ऊपर की आखरी दो लाइन कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई हैं। आमंत्रण पत्रों के रंग के हिसाब से लोगों को बिठाया जाएगा।
लाइव प्रसारण के लिए एलईडी
सूरसदन प्रेक्षागृह के बाहर अमित शाह के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए हाई डेफिनेशन एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस स्थान पर 400 लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है।

ये है कार्यक्रम
सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और डिप्टी सीएम
सुबह 10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
यहां से होटल उत्कर्ष विलास, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ संगठन की बैठक
शाम पांच बजे सूरसदन में प्रबुद्ध वर्ग को करेंगे संबोधित
शाम 6.15 बजे पर खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!