आगरालीक्स… आगरा के कारोबारी से लाखों की ठगी के बाद शातिर नोएडा में लग्जरी जिंदगी जी रहा था। आलीशान कोठी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू कार मैंटेन कर रहा था। कारोबारी ने सात सात तक ठग का आॅनलाइन पीछा किया, उसे पुलिस की मदद से नोएडा से अरेस्ट कर लिया गया।
आगरा के सदर के बूंदू कटरा में कालीन कारोबारी संदीप गुप्ता की अनु एक्सपोटस के नाम से फर्म है। संदीप का आरोप है कि 2011 में एजेंट के माध्यम से शिवब्राता भौमिक ने उनसे संपर्क किया, उन्होंने ट्रेड पफेयर में स्टॉल लगाने के लिए संदीप के सामने प्रस्ताव रखा और एक लाख रुपये देकर 10 लाख का माल ले लिया। इसके बाद से शिवब्राता भौमिक का मोबाइल स्विच आॅफ आने लगा। कारोबारी उसके पते पर नोएडा में पहुंचा, पता चला कि वह छह महीने पहले मकान खाली कर चुका है।
फेसबुक और गूगल की मदद से ठग तक पहुंचा कारोबारी
कारोबारी ने ठग का पीछा नहीं छोडा, उसकी फेसबुक आईडी से लॉकेशन लेता रहा। गूगल की मदद से उसे पकडने के लिए नोएडा के कई चक्कर लगाए लेकिन हर बार ठग गच्चा देकर भाग निकला। इस बार कारोबारी को ठग के बारे में सटीक जानकारी मिली, वह उसके नोएडा स्थित कार्यालय पहुंचा। यहां मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और उसके आॅिफस में काम कर रही विदेशी युवती को देखकर चौंक गया। आगरा पुलिस की मदद से उसे नोएडा से अरेस्ट कर लिया गया।
पुलिस कर रही पूछताछ
आगरा पुलिस ने उसे अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसमें बडा खुलासा हो सकता है।