आगरालीक्स.. आगरा के बीचों बीच बाल विहार पार्क में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, युवक युवती, अश्लील हरकत और अनैतिक कार्य करते पकडे गए, मैनेजर, ठेकेदार सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
आगरा के पालीवाल पार्क परिसर में ही बाल विहार पार्क है, यह पार्क उद्यान विभाग का है। पार्क में पानी के साथ बोटिंग की भी व्यवस्था है। इसे उद्यान विभाग ठेके पर संचालित करा रहा है। बाल विहार पार्क का ठेका नितिन शर्मा के पास है और पार्क का मैनेजर विनोद यादव है। बाल विहार पार्क में बोटिंग के साथ ही पीछे के हिस्से में पेड पौधे लगे हैं, इसकी आड में युवक युवती अश्लील हरकत और अनैतिक कार्य करते हैं। इससे आस पास रह रहे लोग परेशान हैं।
लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा
स्थानीय लोगों द्वारा बाल विहार पार्क में अनैतिक कार्य करने की शिकायत की जा रही थी, इसके लिए मैनेजर द्वारा अतिरिक्त रुपये लिए जाते थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पालीवाल पार्क चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह ने छापा मारा, छापे से पार्क में खलबली मच गई।
युवक युवतियों के साथ मिला आपत्तिजनक सामान, मुकदमा
पुलिस के छापा मारने से बाल विहार पार्क में खलबली मच गई, पुलिस पार्क में पहुंची उस समय युवक युवती अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगा, पार्क से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने ठेकेदार नितिन शर्मा से भी पूछताछ की, वह पार्क का ताला बंद कर चला गया, इसके बाद नहीं आया है। इस मामले में पालीवाल पार्क चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह मुकदमा दर्ज कराया है।
इन पर हुआ मुकदमा
नितिन शर्मा, संतोष शर्मा नूरी गेट, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार यादव, ताजगंज और 10 से 15 अज्ञात युवक व युवती के खिलाफ धारा 294, 384, 120 बी में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक का कहना है कि प्रकरण की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कान्सेप्ट फोटो