आगरालीक्स ..आगरा में कारोबारियों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जवाब में कारोबारी ने भी फायरिंग कर दी, कारोबारी के गोली लगने से एक आंख डैमेज हो गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश का सामाने आया है, पुलिस आरोपियों की धरपकड के प्रयास में जुटी है।
सोमवार रात को सिकंदरा के पश्चिमपुरी स्थित विश्वकर्मा ग्रीन अपार्टमेंट निवासी 48 वर्षीय बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदर अपनी मलकीत ट्रांसपोर्ट फर्म, ट्रांसपोर्ट नगर से घर जा रहे थे। दो बाइक पर आए बदमाशों ने बलजिंदर पर ताबडतोड फायरिंग की, बलजिंदर ने हमलावरों पर लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग कर दी, इससे बाइक सवार बदमाश भागने लगे। बदमाशों के भागने के बाद बलजिंदर अपनी कार में बैठने लगे, इसी दौरान पास में घात लगाए बाइक सवार दूसरे साथी ने तमंचे से उनके सिर को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनके जबड़े से पार होती हुई गले में सीने के बीच जाकर फंस गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों का आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं।
रंजिश का मामला
पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मामला रंजिश का निकलकर आ रहा है। बताते हैं हरीपर्वत के घटिया क्षेत्र निवासी एक सर्राफ दंपती के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें एक पति पक्ष को शक है कि बलजिंदर दूसरे पक्ष का समर्थन कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार रात को सर्राफ के यहां दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। परिजनों ने बताया कि वह वैष्णो देवी गया हुआ है। जबकि उसकी लोकेशन यहां बताई गई है। सीओ अभिषेक कुमार के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।