Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Last letter written by poet Gopal Das Neeraj, Body donate in Aligarh
बिगलीक्स

Last letter written by poet Gopal Das Neeraj, Body donate in Aligarh

211

आगरालीक्स… कवि गोपाल दास नीरज ने लिखा था जितना कम सामान रहेगा, उतना सफ़र आसान रहेगा। आगरा में अंतिम बार होश में आने पर उन्होंने कुछ यही लिखा था, एक कागज मंगाया और उस पर लिखा कि मेरी चाबी कहां है, उनके बेटे अरस्तू ने जवाब दिया कि चाबी भी है और बैग भी। नीरज कुछ कहना चाहते थे, इससे पहले ही अरस्तु ने उनके हाथ को पकडा और कहा कि हाथ की अंगूठी भी मेरे पास है।
कवि गीतकार और बॉलीवुड व कवि सम्मेलन की शान गोपाल दास नीरज बेबाकी से अपनी ​निजी जिंदगी और फक्कडपन के सवालों पर जवाब देते थे। वे अक्सर आते थे, उनकी निजी जिंदगी, पहला प्यार और शादी को लेकर सवाल उठे, उन्होंने अपनी शायरी और गीत भी बचपन के प्यार यशोदा के लिए गाए तो आगरा में उनका पूरा ​परिवार रहा, यह भी वे स्वीकार करते थे। कवि नीरज 17 जुलाई को आगरा में अपनी बेटी कुंदनिका शर्मा के घर आए थे, नाश्ता करते समय उनकी तबीयत बिगड गई, वे 30 घंटे आगरा के हॉस्पिटल में आईसीयू और वेंटीलेटर पर रहे। होश आने पर वे कुछ कहना चाहते थे लेकिन मुंह में टयूब डली थी।
कागज पर लिखकर की बात, घर जाने की कहते रहे

IMG_20180719_195514

कवि गोपाल दास नीरज ने एक कागज मंगाया और पेन से उस पर लिखा कि मेरी चाबी कहां है, इस पर उनके बेटे अरस्तु ने जवाब दिया कि चाबी और बैग मेरे पास है। इसके बाद उन्हें बताया किया कि एम्स ले जा रहे हैं तो कागज पर लिखा कि मैं ठीक हूं और घर ले चलो, एम्स जाने के लिए वे अंतिम समय तक मना करते रहे। आगरा में उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हुआ था और वे पूरे होश में थे, यहां डॉक्टरों द्वारा 24 घंटे में उनकी टयूब् निकालनी थी, इसके बाद बोलने भी लगते, लेकिन एम्स के डॉक्टर आगे की जांच के​ लिए बुला रहे थे।
एम्स पहुंचते ही बिगडी तबीयत
18 जुलाई की रात को कवि गोपालदास नीरज को एम्स के पल्मोनरी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया, वहां उनके फेफडे में टयूब डालकर पस को ड्रेन करते ही ब्लड प्रेशर गिरता चला गया, कुछ घंटे पहले तक शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर रहे थे, वे एक के बाद एक साथ छोडते गए और 19 जुलाई की रात पौने आठ बजे उनका निधन हो गया।
देहदान करने की अंतिम इच्छा, अलीगढ में अंतिम दर्शन
v

जितना कम सामान रहेगा

उतना सफ़र आसान रहेगा

जितनी भारी गठरी होगी

उतना तू हैरान रहेगा

उस से मिलना ना-मुम्किन है

जब तक ख़ुद का ध्यान रहेगा

हाथ मिलें और दिल न मिलें

ऐसे में नुक़सान रहेगा

जब तक मंदिर और मस्जिद हैं

मुश्किल में इंसान रहेगा

‘नीरज’ तू कल यहाँ न होगा

उस का गीत विधान रहेगा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स..Agra News आगरा में आज भी तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 3rd September 2026

आगरालीक्स आगरा का 3 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में आउटसोर्स...

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

error: Content is protected !!