Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स FIR lodged against husband, his elder brother & 2 others in Agra
बिगलीक्स

FIR lodged against husband, his elder brother & 2 others in Agra

140

आगरालीक्स… आगरा के एक बडे कारोबारी की बेटी की उसके ही जेठ ने अश्लील क्लीपिंग बना ली, इसके बाद रेप की भी कोशिश की, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी ने अपनी छोटी बेटी की शादी मई 2017 में सराफा कारोबारी के बेटे से की थी। एक बडे होटल में शादी हुई थी, कारोबारी का बेटा भी सराफ का काम करता है। आरोप है कि सराफा कारोबारी द्वारा दहेज में आॅडी की मांग की गई थी, शादी में आॅडी न मिलने पर कारोबारी की बेटी को ताने देना शुरू कर दिया।
संपत्ति में मांगा आधा​ हिस्सा
पहले ससुरालीजन आॅडी की मांग कर रहे थे, इसके बाद वे कहने लगे कि बेटे के साथ बेटियों का भी संपत्ति में हिस्सा होता है, इसलिए कारोबारी अपनी बेटी को संपत्ति में हिस्सा दे। इससे इन्कार करने पर भूखा प्यासा रखा जाने लगा। विरोध पर मारपीट भी करते। एक मार्च को पति और जेठ बाजार घुमाने के बहाने ले गए।
अश्लील क्लीपिंग बनाकर किया ब्लैकमेल
रास्ते में पति ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो एक हॉस्पिटल में थी। जेठ ने कहा कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। ऑडी कार नहीं लाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
आरोप है कि वीडियो क्लीपिंग को वायरल करने की धमकी देकर जेठ ने एक दिन उसके साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर सास आ गई, लेकिन वो भी जेठ का ही साथ देने लगी।
घर से बाहर निकाला
31 मार्च को मारपीट कर कारोबारी की बेटी को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की ओर से इस मामले में थाना हरीपर्वत में पति, जेठ सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!