आगरालीक्स.. आगरा में चीन के पर्यटक के चेहरे से मधुमक्खी का डंक निकालने के लिए 200 डॉलर ले लिए, उससे एक मार्बल का सामान थमा दिया, पर्यटक ने पर्यटन थाने में शिकायत कर दी, इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ ही घंटे में पर्यटक से ठगी करने वाले दबोच लिया। पर्यटक के 200 डॉलर भी वापस करा दिए।
आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत चिश्ती की दरगाह देखकर मंगलवार को पर्यटकों का दल सीएनजी बस के पास खडा था, मधुमक्खियों का झुंड आ गया, कई पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काट लिया। एक चीनी पर्यटक भी मुधमक्खियों का शिकार हो गया।
चाइनीज पर्यटक को लपका सादाब ने अपने जाल में फंसा लिया। पर्यटक को अपने साथ ले गया मधुमक्खी का डंक हटवाने को कहा। डंक निकलवाने के बाद उसे इटैलियन पत्थर के नाम पर मामूली पत्थर के सामान दिलवा दिया और 200 डॉलर ले लिए।
मामूली पत्थर का सामान निकला
चाइनीज पर्यटक ने आगरा पहुंचकर सीकरी में खरीदे सामान की जांच कराई, वह मामूली पत्थर का निकला। पीड़ित पर्यटक ने पर्यटन थाना पुलिस आगरा में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार देर रात पर्यटन पुलिस पीड़ित चाइनीज पर्यटक के साथ सीकरी थाने पहुंची।
पर्यटक के मोबाइल में लपका गाइड व दुकानदार की फोटो से पहचान कर दोनों के घरों पर दबिश दी। पुलिस के आने पर लपका और दुकानदार भाग निकले। पुलिस ने पर्यटक को 200 डॉलर की रकम वापस कराई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि मामला पर्यटन थाने में दर्ज है। पीड़ित पर्यटक को उसकी रकम दिला दी गई है। पर्यटक आगे कोई कार्रवाई नहीं कराना चाह रहा है।