Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ AQI reaches 275 on Deepawali in Agra, Very Unhealthy for Agraites
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

AQI reaches 275 on Deepawali in Agra, Very Unhealthy for Agraites

187

आगरालीक्स.. आगरा में दीपावली पर प्रदूषण का स्तर बढा, हवा स्वास्थ्य के लिए हनहेल्थी है, मरीजों को परेशानी हो सकती है, रात नौ बजे के बाद से लगातार बम पटाखे चल रहे हैं, बम की लडी जलाने से वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 275 तक पहुंच गया है। इसमें पीएम 2. 5 के साथ ही सल्पफर डाई आॅक्साइड, कार्बन मोनो आॅक्साइड सहित अन्य जहरीली गैसें भी शामिल हैं। इससे अस्थमा के मरीजों की सांस फूलने लगी है।


बुधवार को दीपावली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को देखते हुए रात आठ बजे से आतिशबाजी शुरू हुई, पॉश कॉलोनी से लेकर बस्तियों में रात 10 बजे के बाद बम पटाखे और लडी की आवाज तेज होती गई, रात 12 बजे तक बम पटाखे चलते रहे। इससे एक्यूआई खराब स्थित में पहुंच गया, रात 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 दर्ज किया गया, इसका सामान्य स्तर 50 है। वायु प्रदूषण बढने से ह्रदय और अस्थमा रोगियों को बेचेनी होने के साथ ही सांस फूलने लगी।
120 डेसिबल से ज्यादा की ध्वनि
बम पटाखों की ध्वनि भी 120 डेसिबल से ज्यादा रही, इससे कान का पर्दा फटने का डर रहता है। वहीं लगातार तेज ध्वनि में रहने से सुनने की क्षमता भी कम हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश
दीवाली के दिन बम पटाखे केवल रात 08 बजे से 10 बजे के बीच छोड़े जा सकेंगे.
क्रिसमस और नए साल के मौके पर फायरक्रैकर्स रात 11.55 से रात 12.30 तक ही छोड़े जा सकेंगे.
केवल वही पटाखे बेचने और छोडने की अनुमति होगी, जो कम धुआं और प्रदूषण फैलाएं. इन पटाखों को केवल लाइसेंसी दुकानों से खरीदा जा सकेगा.
कोर्ट का कहना है कि हमने दीवाली के मौके पर परंपरा को देखते हुए और प्रदूषण के संकट के मद्देनजर संतुलन स्थापित करने की कोशिश की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!