आगरालीक्स.. आगरा में डीएम एनजी रवि कुमार ने एडीए से स्वीक्रत मानचित्र के बिना बैनामों के पंजीकरण पर रोक लगा दी थी, इससे खलबली मच गई, कुछ ही घंटों में आदेश स्थगित कर दिया गया।
आगरा में अवैध निर्माणों की रोकथाम के लिए डीएम एनजी रवि कुमार ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए उप निबंधक प्रथम, द्वितीय, त्रतीय, चतुर्थ और पंचम के अलावा एत्मादपुर, किरावली को एडीए से स्वीक्रत मानचित्रर के बिना सभी बैनामों का पंजीकरण रोकने के आदेश दिए थे। इससे खलबली मच गई, सदर तहसील में विरोध होने लगा। इस मामले में मीडिया से डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि एक कमेटी गठित की गई है, वह अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट देगी, तब तक के लिए आदेश स्थगित कर दिया गया है।
