आगरालीक्स… आगरा में हादसे में बुआ और एक साल की भतीजी की मौत, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक के डिवाइडर से टकराने पर हुआ हादसा, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा, यहां दो की मौत हो गई।
आरती गांव, सादाबाद निवासी रामसेवक अपनी पत्नी बबली, बहन अर्चना, भतीजे मयंक और एक साल की भतीजी के साथ बटेश्वर यमुना में स्नान करने गए थे, वहां से बाइक से लौटते समय शुक्रवार को डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में दो की मौत हो गई।
एक अगसत को हादसे में चार बचे
एक अगस्त 2018 को आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का सर्विस रोड धंसने से 50 फीट गहरे गडढे में एसयूवी फंसने के बाद भी एसयूवी सवार चारों के खरोंच तक नहीं आई, जानिए कैसे।
कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज के समधन निवासी मोहम्मद नूरशाह और रजित कुमार भाड़े पर गाड़ी चलाते हैं। उनके घर के पास रहने वाला अब्दुल उसीन मुंबई में टैक्सी चालक है। अब्दुल ने नूरशाह और रजित कुमार का मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक व्यक्ति से होंडा सीआरवी एक्सयूवी कार का सौदा कराया था। 31 जुलाई को मोहम्मद नूरशाह, रजित कुमार, अब्दुल और फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी अब्दुल हलीम मुंबई से खरीदी गई होंडा सीआरवी एक्सयूवी से मुंबई से कन्नौज के लिए रवाना हुए।
सुबह छह बजे हुआ हादसा, धंसती गई सडक
मुंबई से ये सभी जीपीएस की मदद से आ रहे थे। मोहम्मद नूरशाह के मुताबिक आगरा पहुंचने पर बुधवार सुबह उनके नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया। इससे वह सुबह छह बजे लखनऊ एक्सप्रेस वे की जगह सर्विस रोड पर चले गए। फतेहाबाद स्थित डौकी के वाजिदपुर पुलिया पर अचानक सड़क पर गड्ढा दिखाई दिया, गडढे से बचने के लिए कार को सड़क किनारे मोड दिया, इसी दौरान पूरी सड़क धंस गई, चारों कार समेत 40 फीट गहरी खाई में समेत जा गिरे।
सीट बेल्ट से लगी होने से खरोंच तक नहीं आई
होंडा सीआरवी एक्सयूवी गडढे में बीचों बीच फंस गई, चारो सीट बेल्ट लगी होने के चलते एयरबैग खुलने से वह बच गए। कार का दरवाजा किसी तरह खोलकर निकलने के बाद वह मुख्य सड़क पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।