आगरालीक्स.. पीएम नरेंद्र मोदी आज आगरा आ रहे हैं, वे यहां खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां से वे हेलीकॉप्टर से भरतपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्हें आज बुधवार को राजस्थान चुनाव के लिए भरतपुर में सभा को संबोधित करना है।
राजस्थान में चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी सभाएं कर रहे हैं। वे बुधवार दोपहर 1 50 बजे राजकीय विमान से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पीएम नरेंद्र मोदी 5 मिनट के लिए रुकेंगे, इसके बाद वे 1 55 पर हेलीकॉप्टर से भरतपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके लिए कडे सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हैं, स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव होने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसे लेकर कमिनश्रर अनिल कुमार ने एडीजी अजय आनंद के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।