आगरालीक्स.. आगरा में 14 दिन के बच्चे को मां की गोद से खींचकर उसे मुंह को चबा देने से मौत होने के बाद अल्फोंस बंदर को पकड लिया है। यह बंदर को देखकर लोगों के चीख निकल रही है, यह हर समय काटने की कोशिश करता है।
बुधवार को रुनकता में टीम ने कटकने बंदर अल्फोंस को पकड लिया, इसे एक पिंजडे में बंद कर दिया है। पिंजडे में बंद होने के बाद भी बंदर अपने दांत से लोगों को डराता रहा, इस तरह के बंदर कटकने होते हैं और मौका लगते ही हमला बोल देते हैं।
बंदर के हमले से 14 दिन के बच्चे और महिला की मौत
12 नवंबर 2018 की रात को सिकंदरा के रुनकता में मां की गोद से 14 दिन के सनी को बंदर खींच कर ले गया था, उसके सिर और मुंह को बंदर ने चबा लिया, इससे उसकी मौत हो गई थी। इससे कुछ घंटे बाद ही बाबूपाडा कागरोल निवासी 60 वर्षीय भूरन देवी पत्नी शिव सिंह सोलंकी रात 12 बजे टॉयलेट करने गईं थी, बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया, बंदर उनके पैर से मांस नोंच कर ले गए। इससे उनके पैर से खून बहने लगा, गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

24 घंटे पहले मां की गोद से 14 दिन के बच्चे को छीन ले गया बंदर, मौत
12 नवंबर 2018 को आगरा में दिल दहला देने वाली घटना, बंदर ने मां की गोद से 14 दिन के बच्चे को छीन लिया, बंदर ने बच्चे का मुंह चबा दिया, लोगों ने पीछा किया, बंदर बच्चे को छोड कर भाग गया। इससे 14 दिन के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से कोहराम मचा हुआ है, इस घटना से लोग दहशत में हैं।
सिकंदरा के रुनकता में सोमवार रात नौ बजे योगेश की पत्नी नेहा 14 दिन के बेटे सनी को कमरे में दूध पिला रही थी। मेन गेट खुला था। कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। अचानक बंदर आया। नेहा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बंदर ने बच्चे पर झपट्टा मारा और बच्चा छीन ले गया। उसके सामने ही बंदर ने दांतों से बच्चे की गर्दन पर काटा, बंदर बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया। नेहा की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग बंदर के पीछे भागे।
सिर और मुंह में बंदर ने मारे दांत, मौत

बच्चे को लेकर कुछ दूर तक बंदर भागा, इसके बाद उसे छोडकर भाग गया। लोगों ने खून से लथपथ बच्चे को उठा लिया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। बच्चे के सिर और मुंह पर बंदर ने दांत मारे थे, इससे उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद एक छत पर उसने बच्चे को छोड़ दिया। बच्चे को परिजन सिकंदरा स्थित दो हॉस्पिटल में ले गए। दोनों जगह डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। नेहा और योगेश की शादी दो साल पहले ही हुई थी। सनी उनकी पहली संतान था।इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय लोग दहशत में हैं।