आगरालीक्स.. आगरा में एक मंच पर लाने के लिए एकता संस्था का गठन किया गया है, नृत्य, गायन, अदाकारी हो फिर और कोई कला। शहर से प्रतिभाओं का पलायन कोई नई बात नहीं है। इन क्षेत्रों में बेहतर भविष्य की तलाश में युवा दिल्ली, मुंबई या बड़े शहरों का रूख कर रहे हैं। वजह है उचित मार्गदर्शन और मंच न मिल पाना। ऐसे में एक नए जोश और संकल्प के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘एकता’ का गठन किया गया है।
सिकंदरा स्थित रेनबो हाॅस्पिटल के सभागार में बुधवार को सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था एकता का गठन किया गया। इस संस्था कीं अध्यक्ष देश की प्रमुख हस्तियों के साथ मंच साझा करने वालीं आगरा कीं प्रख्यात कोरियोग्राफर एकता जैन हैं। एकता का कहना है कि आगरा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उचित मार्गदर्शन और मंच नहीं मिल पाता। ऐसे में युवा अपने शहर को छोड़कर दूसरे शहरों में चले जाते हैं, ताकि वह अपने मुकाम तक पहुंच सकें। इस पलायन को रोकना ही संस्था का उद्देश्य है। वह आगरा में कलाकारों को प्रारंभिक प्रशिक्षण वह निशुल्क प्रदान करेंगी, इसके बाद उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराए जाएंगे। महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि आगरा के उभरते कलाकारों को संस्था के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोरियोग्राफर्स व विभिन्न क्षेत्रों के महारथियों की सेवाएं आगरा में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बड़े मंच उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के बीच छात्र शिवम और इल्मा ने नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोहा।
अध्यक्ष एकता जैन, महामंत्री राजेश वर्मा के अलावा संस्था में राजू जैन को कोषाध्यक्ष, कुसुमलता को उपाध्यक्ष, राजीव वर्मा को उप मंत्री बनाया गया है। अन्य कई लोगों को प्रमुख पद दिए गए हैं। इस दौरान संयोजक रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा, पवन अग्रवाल, रविंद्र जैन, पार्षद प्रताप सिंह गुर्जर, इंडिया राइजिंग के डा. आनंद राय, आराधना संस्था कीं डा. ह्देश चैधरी, लीडर्स आगरा के सुनील जैन, आशीर्वाद वेलफेयर सोसायटी कीं तुषा शर्मा, टेªफिक सपोर्ट टीम के सुनील खेत्रपाल, एलबाॅक्स कीं ममता आदि मौजूद थे।