आगरालीक्स.. आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी और मेयर नवीन जैन के फोटो के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। पीएम मोदी 15 मिनट खेरिया एयरपोर्ट पर रहे, उन्होंने आगरा का हालचाल जाना इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से भरतपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।
राजस्थान चुनाव के लिए जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, बुधवार को वे जोधपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से पहुंचे। यहां वे 15 मिनट रहे, उनके स्वागत के लिए पहुंचे मेयर नवीन जैन, एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल सहित अन्य लोगों से मुलाकात की, उनसे शहर का हालचाल पूछा।
लोकसभा चुनाव के लिए होने लगी दावेदारी
11 दिसंबर को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू हो जाएगी। ऐसे में आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा की टिकट से चुनाव लडने वाले दावेदारों की संख्या बढती जा रही है, इसमें मेयर नवीन जैन भी शामिल हैं, राजनीति में जब हवा की धारा इधर उधर चलने लगती है तो चेहरे बदलकर जीत दर्ज करने की विसात बिछाई जाती है, भाजपा भी इसी मूड में है, प्रदेश भर में प्रत्याशियों के चयन को लेकर माथापच्ची चल रही है, ऐसे में नए चेहरे और पुराने दावेदारों के बीच में शीत युदृध् शुरू हो गया है। राजनैतिक मंचो पर यह दिखाई भी देने लगा है।