Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Sanjali cousin brother Yogesh commits suicide in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Sanjali cousin brother Yogesh commits suicide in Agra

111

आगरालीक्स.. आगरा से बडी खबर, संजलि की मौत के बाद चचेरे भाई बीएड के छात्र ने आत्महत्या कर ली, स्कूल से लौटते समय 10 वीं की छात्रा संजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

आगरा में मंगलवार को मलपुरा के गांव लालऊ निवासी 10 वीं की छात्रा संजलि साइकिल से अपने स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में हेलमेट पहनकर आए बाइक सवारों ने संजलि पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी, उसे 80 फीसद जली हालत में एसएन से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया था, वहां इलाज के दौरान बुधवार को संजलि की मौत हो गई।
शक होने पर चचेरे भाई ने की सुसाइड


पुलिस ने 10 वीं की छात्रा संजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में उसके ताऊ के बेटे बीएड के छात्रा योगेश से पूछताछ की थी, पुलिस को योगेश पर शक था। उसे साथ लेकर पुलिस दिल्ली गई थी और संजलि से आमना सामना कराया था। वहां से लौटने के बाद योगेश ने जहर खा लिया, उसे गंभीर हालत में पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां योगेश की भी मौत हो गई। संजलि के बाद योगेश की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फांसी की मांग, विधानसभा में गूंजा मामला
संजलि की मौत का मामला विधानसभा में भी गूंजा, दोषियों को फांसी देने की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है,
संजलि के स्कूल के साथ ही शहर के तमाम स्कूलों में शोक सभा और कैंडल जलाकर श्रद्रृधाजलि दी गई।

संजलि फाइल फोटो

संजलि का चचेरा भाई योगेश

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!