आगरालीक्स.. देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन 18 आगरा कैंट स्टेशन पहुंची, यह ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी, ट्रेन 18 में 360 डिग्री तक घूमने वाली सीटें हैं।
100 करोड की लागत से तैयार की गई ट्रेन 18 दिल्ली से वाराणसी के बीचमें दौडेगी, इसका ट्रायल चल रहा है। यह ट्रेन गतिमान से भी तेज है। गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से 12 27 पर ट्रेन 18 रवाना हुई। यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 2 15 पर पहुंची। ट्रेन 18 की दिल्ली से आगरा के बीच में औसत गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शुरुआती योजना के मुताबिक, ट्रेन 18 दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन करीब 800 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करेगी। यह दिल्ली के लिए दोपहर 2:30 बजे लौटेगी और यहां रात 10:30 बजे पहुंचेगी।
360 डिग्री तक घूमने वाली सीटें
ट्रेन 18 में 360 डिग्री तक घूमने वाली सीटें हैं। एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। एयरोडायनैमिक डिजाइन वाले ड्राइवर केबिन ट्रेन के दोनों सिरों पर लगाए गए हैं, ताकि मंजिल तक पहुंचने के बाद ये तुरंत वापस लौट सकें।