Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Plant Exhibition by Agra Horticulture club in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Plant Exhibition by Agra Horticulture club in Agra

168

आगरालीक्स.. आगरा में खूबसूरत पौधे देख और उसकी विशेषज्ञता को जानने के बाद दिलो दिमाग को सुकून मिलेगा। यह नजारा था शहर की पाश कालोनी लाजपत कुंज में आयोजित प्लांट एग्जिवीशन का। हवा को शुद्ध बनाने, आक्सीजन उत्सर्जित करने वाले और औषधीय गुणों से युक्त पौधों की प्रदर्शनी से यहां मौजूद बागवानी प्रेमियों के तन-मन बाग-बाग कर दिया।
पौधे सिर्फ आपके घर को हरा-भरा और सुंदर ही नहीं बनाते बल्कि इनमें आपको स्वस्थ बनाने और आपकी किस्मत को बदल देने की भी ताकत है। यह जानकारी हाॅर्टिकल्चर क्लब की ओर से लाजपत कुंज स्थित क्लब कीं संस्थापक अध्यक्ष लवली कथूरिया के निवास पर आयोजित प्लांट एग्जिवीशन में पर्यावरणविदों और प्रकृति प्रेमियों ने दी। यहां क्लब की ओर से 21 से 22 दिसंबर तक विभिन्न प्रजातियों के हवा को शुद्ध बनाने, आॅक्सीजन उत्सर्जित करने वाले और औषधीय गुणों से भरपूर पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई है। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि डीआईजी लव कुमार एवं उनकीं धर्मपत्नी शक्ति सिंह जी ने पौधों की कुछ खास प्रजातियों को दर्शाते हुए हरियाली के प्रति क्लब के इन प्रयासों की सराहना की।


प्रदर्शनी के पहले दिन घर के अंदर कमरों, किचिन, गार्डन और टैरिस एरिया में लगाए जाने वाले कुछ खास किस्म के पौधे प्रदर्शित करते हुए अध्यक्ष लवली कथूरिया ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बागवानी और फूल-पौधों के प्रेमियों को पौधों की तमाम किस्मों व नई तकनीक पर जानकारी देना भी है। प्रदर्शनी में बोंजाई पौधे खासे आकर्षक हैं। इन्हें आसानी से घर के अंदर लगाया जा सकता है। बोंजाई पौधों में तमाम ऐसे पौधे भी हैं जो फल देते हैं। साथ ही फूलों के जरिए घर को महकाते हैं। दिल्ली से आए पर्यावरणविद व प्रकृति प्रेमी सौमिक दास ने बताया कि पौधों की ऐसी तमाम किस्में हैं जो न सिर्फ आपके घर को सुंदर और आकर्षक बनाती हैं बल्कि इनके बहुत से फायदे भी हैं। संस्थापक अध्यक्ष डेजी गुजराल ने बताया कि वर्ष 2017-18 में अलग-अलग तरह की गतिविधियों जैसे क्लब होम गार्डन, आॅर्गेनिक किचिन गार्डन, स्कूलों में अवेयरनैस लेक्चर्स, कार्यशालाएं जैसे प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल आदि को मिलाकर 19 सफल आयोजन किए गए। कोपडिमास और बोनसाई पर एक विशेष कार्यशाला भी की गईं थीं।क्लब से जुड़ीं एवं समाजसेवी अशु मित्तल ने बताया कि क्लब मैंबर्स के दिन की शुरूआत पौधों की देखभाल से होती है। विभिन्न आयोजनों में सभी पौधों का ही आदान-प्रदान करते हैं। आपस में प्रतिस्पर्धा है, तो यह कि किसके पास कितना सुंदर और आॅक्सीजन उत्सर्जित करने वाला पौधा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईजी लव कुमार एवं उनकीं धर्मपत्नी शक्ति सिंह जी, क्लब किन संस्थापक अध्यक्ष लवली कथूरिया, संस्थापक अध्यक्ष डेजी गुजराल, अशु मित्तल, सविता जैन, निकी चौपड़ा, सुधा कपूर, वीणा सचदेवा आदि मौजूद थे।

सेलिब्रेशन करो, उपहार में दो पौधे
क्लब के सदस्यों ने बताया कि आगरा में महिलाओं का एक समूह इन्हीं आभूषणों को बचाने और प्रकृति की गोद को हरा-भरा बनाने की मुहिम में जुटा हुआ है। इसी समूह का नाम आगरा हाॅर्टिकल्चर क्लब है। यह एक ऐसा क्लब है जो आगरा को आॅक्सीजन टेंपल बनाना चाहता है। जिसके सदस्यों के इरादे अलग हैं, उनका नेकी करने का तरीका अलग है। वे हमें और हमारे बच्चों को स्वच्छ हवा और हरा-भरा वातावरण उपहार में देना चाहते हैं। भविष्य की झोली से टूटती सांसों को बचाना चाहते हैं। जन्मदिन हो या कोई और पार्टी-फंक्शन उपहार में एक-दूसरे को पौधे देते हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!