Wednesday , 17 June 2026
Home पॉलिटिक्स PM Modi Agra Rally, SP-BSP & Congress calculate crowd before poll
पॉलिटिक्सबिगलीक्स

PM Modi Agra Rally, SP-BSP & Congress calculate crowd before poll

171

आगरालीक्स.. आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी की भीड का आंकलन भाजपाईयों के साथ सपा बसपा और कांग्रेसी भी लगा रहे हैं, देखिए क्या हैं दावे और हकीकत क्या है।
नौ जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में पहली जनसभा आगरा में की, इसमें 23 विधानसभा के कार्यकर्ता बुलाए गए थे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने दावा किया है कि कोठी मीना बाजार में जनसभा स्थल पर 30 ब्लॉक बनाए गए थे, एक ब्लॉक में 1800 कुर्सियां थीं, इस तरह कोठी मीना बाजार में 50 हजार समर्थकों के बैठने की जगह थी। बडी संख्या में समर्थक बाहर भी खडे थे, इस तरह भाजपा का दावा है कि एक लाख से ज्यादा भीड कोठी मीना बाजार में पहुंची थी।
23 विधानसभा से बुलाई भीड
पीएम मोदी की सभा के लिए 23 विधानसभा से भीड बुलाई गई थी, हर रैली की तरह से भाजपा की रैली में भी तमाम लोगों ने कहा कि उन्हें रुपये और कंबल देने की बात कहकर बुलाया गया था, यह सभी रैली में होता है, लेकिन 23 विधानसभा से भीड जुटाने के बाद भी सुबह 12 बजे तक कोठी मीना बाजार की कुर्सियां खाली थी, इसके बाद भीड के आने का सिलसिला शुरू हो गया, पीएम नरेंद्र मोदी कोठी मीना बाजार में पहुंचे तब तक पूरा पंडाल भर चुका था।
विपक्षियों के लिए यह चुनावी चाल
सपा बसपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि भीड दिखाने के लिए कोठी मीना बाजार के कुछ ही हिस्से में पंडाल बनाया गया, कुर्सियां भी 18 से 20 हजार डाली गईं, जिससे कुछ लोग बाहर खडे हो जाएं और भीड दिखाई जा सके।
चौकीदार पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी


ऐतिहासिक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाईयो बहनो देश के चौकीदार को निकालना चाहते हैं, उन्होंने खुद को देश का चौकीदार बताते हुए कहा कि चौकीदार चला गया तो ये लोग देश में लूटपाट मचा देंगे और अपना घर भर लेंगे।
कोठी मीना बाजार में उमडे जनसैलाब को संबोधित करते हुए बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा ने यूपी में सपा बसपा के गठबंधन को आडे हाथ लेते हुए कहा कि जो एक दूसरे को देखना नहीं चाहते थे वे एक साथ हैं। ये लोग चौकीदार को निकाल देना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि चौकीदार को ईमानदारी से काम करना चाहिए कि नहीं, लोगों की आवाज आई करना चाहिए, इसके बाद पूछा कि गरीबों को हक दिलाना चाहिए कि नहीं, आवाज आई हां हक दिलाना चाहिए। उन्होंने आर्थिक आधार पर सर्वणों के आरक्षण से लेकर एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने के लिए कहा।
आगरा को दी सौगांते
पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 हजार करोड की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, कहा कि यमुना दूषित हो गई है। आगरा को गंगाजल मिल रहा है, पर्यटक आएंगे वे भी गंगाजल पीएंगे और ज्यादा दिन तक शहर में रहेंगे, एसएन को सुपर स्पेशलिटी विंग दी गई है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सुरक्षा और सपफाई पर निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे, आगरा के पेठे से लेकर निर्यातकों और जीएसटी पर भी उन्होंने चर्चा की, वे शाम साढे पांच बजे चले गए।
उमडा जनसैलाब
आगरा में नौ नवंबर को शाम चार बजे पीएम नरेंद्र मोदी आगरा खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा, यहां से सवा चार बजे कोठी मीना बाजार जनसभा स्थल पर आए, कोठी मीना बाजार में उमडी भीड को देख पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों हाथ उपर कर हाथ जोडकर अभिवादन किया। कोठी मीना बाजार में भाजपा द्वारा रखी गई कुर्सियां भरने के बाद सभा स्थल पर लोगों की भीड लगी रही। आस पास के जिलों से आए समर्थक बाहर सडक पर खडे होकर पीएम नरेंद्र मोदी को सुनते रहे।
निराश हुए समर्थक
जनसभा स्थल पर रिकॉर्ड भीड आने के बाद लोग अंदर नहीं जा सके, इससे दूर दराज से मोदी को सुनने के लिए आए समर्थकों को निराश होना पडा, इसमें युवाओं, बुजुर्ग से लेकर महिलाओं की संख्या भी अधिक थी।
सभा के बाद लगा जाम
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा खत्म होने के बाद कोठी मीना बाजार से बाहर जाने वाली सडकों पर जनसैलाब दिखाई दिया, पीएम मोदी मोदी के नारे लगाते हुए समर्थक जा रहे थे, इससे शहर में जगह जगह जाम लग गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: House balcony collapses in Tajganj’s Pakki Sarai; two dead, including an innocent child…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा मेें बड़ी दुर्घटना, ताजगंज पक्की सराय में मकान का...

बिगलीक्स

Agra Live News: An act born of a truly brutal mindset—the court sentences Nikku Chaudhary, his sister’s killer, to death…#agranews

आगरालीक्स…शूटर ओपी लाला के भतीजे निक्कू चौधरी ने बहन को मारी थी...

बिगलीक्स

Agra Live News: House balcony collapses in Tajganj’s Pakki Sarai; two dead…#agranews

आगरालीक्स…बड़ा हादसा, आगरा के ताजगंज के पक्की सराय में मकान का छज्जा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pontoon bridge over the Yamuna at Bateshwar breaks in the middle; traffic suspended…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बटेश्वर में बीच में से टूटा पीपा पुल. पीपा पुल...

error: Content is protected !!