आगरालीक्स.. आगरा में गोल्डन एज ने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं, गोल्डन एज में खान-पान से लेकर रहन-सहन तक की चर्चा। भावी पीढ़ी को बेहतर संस्कारों की बात और साथ में मनोरंजन। कुछ ऐसे ही हल्के फुल्के अंदान में आयोजित किया गया गोल्डन एज सोसायटी का नव वर्ष के उपल7य में आयोजित कार्यक्रम।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी सदस्यों ने दीप जलाकर किया। सर्व प्रथम अश्वनी शिरोमणी ने कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े… भजन गाया। अतिथियों का स्वागत शशि शिरोमणी ने किया। पूर्व विधायक सतीष चंद गुप्ता ने कहा कि खुश रहने के लिए नकाराको अपने मन में न आने दें। मंगल मंगल… गीत के साध्यम से सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया। डॉ. शरद गुप्ता ने कहा कि हम आपस में अच्छी दोस्ती रखकर ही अच्छा जीवन व्यतीत कर सकते हैं। किसी ने कहा कि अच्छा सान वही है जिसके पास अपने पुराने दोस्त व पुराने नौकर होते हैं। आरएस मित्तल ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। निमिष ने बेटी बचाओ अभियान के तहत वंश-वंश करते मानव तुम क्यों बेल को काट रहे… किता पाठ किया। रसायनविद् डॉ. केसी गुप्ता ने रसायन विज्ञान से जुड़े अनुभव साझा किए वहीं डॉ. कुलदीप ने कहा कि स्वस्थ और युवा रहने के लिए अपना खान-पान ठीक रखें। इस अवसर पर 1972 के युद्ध में शामिल रहे ग्रुप कैप्टन केके गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गेम व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संस्ता के सीईओ राजीव गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता, शशि शिरोमणी, डॉ. केसी गुप्ता, डॉ. पीके सिन्हा, ओमवती सिन्हा, निहाल सिंह जैन, शकुन्तला जैन, समता गुप्ता, सत्यनारायण सिंघानिया, आरएस मित्तल, हरप्रसाद बंसल, डॉ. कुलदीप सक्सेना, डॉ. शरद गुप्ता आदि उपस्थित थे।