आगरालीक्स.. आगरा में मोतियाबिंद के आपरेशन के बाद मरीजों के चेहरे मुस्करा उठे रोटरी क्लब वेस्ट द्वारा 20 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क मोतियाबिन्द के ऑपरेशन कराए गए। दो दिवसीय निशुल्क ऑपरेशन कैम्प के समापन पर सभी मरीजों को दवाएं व चश्मा प्रदान किया गया। मरीजों ने इस नेक काम के लिए संस्था व डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।
13 व 14 जनवरी को लान्स क्लब आगरा वेस्ट द्वारा अशोक कुमार बंसल की स्मृति में निशुल्क ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. समीर प्रकाश ने जवाहर नगर स्थित समीर नेत्रालय पर 20 मरीजों के ऑपरेशन किए। रविवार को कैम्प के समापन समारोह में सभी मरीजों को निशुल्क चश्मा व दवाएं बांटी गईं। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। क्लब द्वारा आगे भी इस तरह की सहायतार्थ आयोजन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास बंसल, सचिव गौरव मेहरा, कोषाध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, एसके राणा, अरुण जैन, डॉ. पूजा नगायच, सुमित माथुर, अनिल भार्गव, डॉ. वनज माथुर, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. चांदनी, पंकज सक्सेना, सान्ता धार, मनोज बजाज (एडिशनल डिस्ट्रिक गवर्नर), आशीष माथुर, समीर कुमार, पंकज शर्मा, डॉ. जगदीश, डॉ. अरुण आदि उपस्थित थे।