आगरालीक्स.. आगरा सही खान पान और जीवनशैली में यूपी में पहले नंबर पर है, आगरा को यूपी के सर्वश्रेष्ठ जनपद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार देश के राज्यों में आयोजित स्वस्थ्य भारत यात्रा के तहत दिए गए।
26 अक्टूबर 2018 से 27 जनवरी 2019 तक देश के चुनिंदा राज्यों में स्वस्थ भारत यात्रा आयोजित की गई, इस यात्रा के तहत खान पान और जीवनशैली का जायजा लिया गया। यह यात्रा का आयोजन जन मानस में सही खान पान और जीवन शैली में बदलाव के उद्देश्य से किया गया । उत्तर प्रदेश को तीन करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में सर्वोत्तम प्रदेशों में पुरस्कृत किया गया। वहीं, आगरा को उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ जनपद का पुरस्कार दिया गया।
कनाट प्लेस, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्रीमती रीता तेवतिया , अध्यक्ष , खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण , नई दिल्ली , द्वारा अजय जैसवाल , सहायक आयुक्त (खाद्य) मंडल आगरा , आगरा और डॉ० श्वेता सैनी , अभिहित अधिकारी , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन , आगरा को दीया गया। अश्विनी चौबे , राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , भारत सरकार , पवन अग्रवाल , मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण , नई दिल्ली , अनिता भटनागर जैन, अपर मुख्य सचिव , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन , उत्तर प्रदेश और मिनस्थी एम , आयुक्त , खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन , उत्तर प्रदेश मौजूद रहे।