आगरालीक्स… आगरा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बिजली कडकने के साथ तेज बारिश हुई, सुबह तक रुक रुक कर कई बार बारिश हुई है, मौसम विभाग का अनुमान है कि 36 घंटे में बारिश और बूंदाबांदी होगी। आठ फरवरी से मौसम खुल जाएगा।
आगरा में एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कडाके की सर्दी पडने के साथ कोहरा पड रहा है। ऐसे में मंगलवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया। तापमान में हुई बढोत्तरी से बादल छाने लगे, देर रात बिजली चमकने और बादलों की गडगडाहट के साथ रुक रुक कर कई बार बारिश हुई। यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा, बारिश बंद हो गई है लेकिन बादल छाए हुए हैं।
36 घंटे बारिश और बूंदाबांदी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 36 घंटे तक आगरा में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है, इससे सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिलेगी, तापमान भी बढ सकता है, आठ फरवरी से मौसम खुल जाएगा।