आगरालीक्स… आगरा के रिटायर अधिकारी की दास्तां को सुन आंखें नम हो जाएंगी, उन्होंने अपने भाई की मदद की, पत्नी, बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया, वे सहन करते रहे, इंतहा होने पर रामलाल व्रदृधाश्रम आ गए। परिजन उन्हें घर ले जाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने घर जाने से इन्कार कर दिया है और कह रहे हैं कि अब अंतिम सांस व्रदृधाश्रम में ही लेंगे।
मोहम्मद युनूस तैमूरी प्रशासनिक सेवा से रिटायर हो गए हैं, वे मूल रूप से सादाबाद के रहने वाले हैं। आगरा में रह रहे थे, उन्होंने अपने छोटे भाई की मदद की, इससे उनकी पत्नी तयृयबा तैमूरी, बेटे और बहू खफा हो गए। मोहम्मद तैमूरी रिटायर होने के बाद अपने परिवार के साथ रह रहे थे लेकिन भाई की मदद करने से नाराज परिजनों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। वे भी समाज में अच्छा रुतबा होने के चलते परिवार के जुल्मों को झेलते रहे, बात बढी तो वे अपने छोटे भाई के घर आ गए। उन्होंने भी कुछ दिन रखा, इसके बाद वह भी उन्हें बोझ समझने लगे, छोटा भाई मोहम्मद तैमूरी को रामलाल व्रदृधाश्रम छोड गया। अच्छे परिवार से होने के बाद भी व्रदृधाश्रम में रहने को मजबूर मोहम्मद तैमूरी को मनाने के लिए मंगलवार को पत्नी सहित परिजन पहुंचे, उन्होंने घर जाने से इन्कार कर दिया। कहा कि बहुत झेल लिया अब अंतिम सांस यहीं लेंगे, उनके साथ उनकी पत्नी तयृयबा तैमूरी रुक गईं हैं।