आगरालीक्स ..सपा बसपा गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सहित प्रदेश की सभी सीटें घोषित कर दी हैं, देखें किसे मिली कौन सी सीट।
गुरुवार को सपा बसपा गठबंधन की सीटें घोषित की गईं, आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट बसपा को मिली है। फतेहपुर सीकरी सीट से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय और आगरा सुरक्षित सीट से मनोज सोनी बसपा से चुनाव लडेंगे।
2014 में दूसरे नंबर पर रहे थे बसपा प्रत्याशी
आगरा सीट पर बसपा के नारायण सिंह सुमन को जहां 2,83,453 वोट मिले थे, वहीं सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को 1,34,708 वोट मिले थे। फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रत्याशी सीमा उपाध्याय को 2,53,483 वोट और सपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह को 2,13,397 वोट मिले थे।
सपा ने घोषित की चुनाव संचालन समिति
लोकसभा चुनाव संचालन के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी समिति में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव को संयोजक बनाया गया है। समिति में पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व एमएलसी राम सकल गुर्जर, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व फारुख शियर को रखा गया है।
समाजवादी पार्टी की लोकसभा सीटें बसपा की लोकसभा सीटें
कैराना सहारनपुर
मुरादाबाद बिजनौर
रामपुर नगीना
संभल अमरोहा
गाजियाबाद मेरठ
हाथरस गौतमबुद्धनगर
फिरोजाबाद बुलंदशहर
मैनपुरी अलीगढ़
एटा आगरा
बदायूं फतेहपुर सीकरी
बरेली आंवला
पीलीभीत शाहजहांपुर
खीरी धौरहरा
हरदोई सीतापुर
उन्नाव मिश्रिख
लखनऊ मोहनलालगंज
इटावा सुल्तानपुर
कन्नौज प्रतापगढ़,
कानपुर फर्रूखाबाद
झांसी अकबरपुर
बांदा जालौन
कौशांबी हमीरपुर
फूलपुर फतेहपुर
इलाहाबाद अंबेडकरनगर
बाराबंकी कैसरगंज
फैजाबाद श्रावस्ती
बहराइच डुमरियागंज
गोण्डा बस्ती
महराजगंज संतकबीरनगर
गोरखपुर देवरिया
कुशीनगर बांसगांव
आजमगढ़ लालगंज
बलिया घोसी
चन्दौली सलेमपुर
वाराणसी जौनपुर
मिर्जापुर मछलीशहर
रॉबर्ट्सगंज गाजीपुर
भदोही