आगरालीक्स.. आगरा में डॉ भीमराव आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे छात्र छात्राओं के होश उड गए, कमरे में कंडोम सहित अन्य आपत्तिजनक सामान पडा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, उससे पहले ही कॉलेज प्रबंधन ने आपत्तिजनक सामान हटा दिया।
आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं, बदइंतजामी के बीच चल रही परीक्षा में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। बुधवार को विवि से संबदध् कॉलेज में छात्र छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे। वे जैसे ही परीक्षा केंद्र में कमरे में गए, वहां कुर्सी और टेबल पर कंडोम सहित आपित्तजनक सामान पडा हुआ था, इसे देख छात्र छात्राएं कमरे से बाहर निकल आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
कहां से आई आपत्तिजनक सामग्री
कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कॉलेज प्रबंधन से आपत्तिजनक सामग्री हटा दी, यह कहां से आई और कमरे में क्यों डाल दिए गए, इसे लेकर तमाम सवाल खडे हो रहे हैं।
परीक्षा नहीं दे पाए छात्र
बिजेंद्र पाल सिंह महाविद्यालय जलेसर के बीएससी प्रथम वर्ष के 18 छात्रों के फॉर्म नहीं भर पाए थे। कॉलेज प्रबंधक ने फॉर्म भरवाने के बहुत प्रयास किए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने छात्रों को केंद्र पर परीक्षा के लिए भेज दिया, लेकिन वहां पर छात्रों का कोई डाटा न होने के कारण परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। ऐसा ही कुछ आरएल यादव महाविद्यालय के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र के साथ हुआ। फॉर्म न भरने के कारण छात्र परीक्षा नहीं दे पाया। ऐसा दर्जनों कॉलेजों के सैकड़ों छात्र के साथ हुआ। वे परीक्षा नहीं दे पाए।