आगरालीक्स…. आगरा में सियासी पारा चढ गया है, डॉ राम शंकर कठेरिया ने टिकट कटने के बाद दिल्ली में डेरा डाल दिया है, इटावा सीट से चुनाव लडने से इन्कार कर दिया है और हाथरस सीट से चुनाव लडने की मांग की है।
होली के बाद गुरुवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की, इसमें आगरा सुरक्षित सीट से दो बार से सांसद चुने गए डॉ राम शंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल की टिकट काट दी है। आगरा सुरक्षित सीट से प्रो एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट से राज कुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है।
हाथरस सीट की मांग
सूत्रों के मुताबिक, टिकट काटे जाने के बाद डॉ राम शंकर कठेरिया ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। उन्हें इटावा से चुनाव लडने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने हाथरस सीट से चुनाव लडने की मांग की है। हाथरस भी सुरक्षित सीट है। इस सीट से सपा बसपा गठबंधन से आगरा के रामजी लाल सुमन प्रत्याशी हैं।