आगरालीक्स.. आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल कलक्ट्रेट पहुंचे, वे यहां भाजपा से आगरा सीट के लिए नामांकन करेंगे, उनके साथ मेयर नवीन जैन सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश के साथ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
सोमवार को नामांकन करने से पहले एसपी सिंह बघेल के समर्थन सुभाष पार्क के सामने वाल्मीकि वाटिका पर एकत्रित हुई। यहां से जुलूस लेकर कलक्ट्रेट तक पहुंचे। भाजपा ने दो बार के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की टिकट काटने के बाद एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है।