आगरालीक्स ..आगरा में कान्वेंट और मिशनरी स्कूल की बुक सप्लाई करने वाले बडे पुस्तक भंडार में चोरी, कैश के साथ सीबीएसई और आईसीएसई की किताबों का बंडल ले गए चोर। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के संजय प्लेस में श्रीदेवी पुस्तक भंडार है, यहां शहर के बडे कान्वेंट और मिशनरी स्कूल की सीबीएसई और आईसीएसई की बुक की सप्लाई होती है। पार्टनर अनुभव गुप्ता निवासी बसंत विहार कमला नगर ने बताया कि रविवार सुबह 10. 30 बजे पडोसी दुकानदार ने सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और शटर का कुछ हिस्सा खुला हुआ है, वे दुकान पर पहुंच गए, पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान को खोला गया।
1 .45 लाख कैश और 1 .35 लाख की किताबें चोरी

श्री देवी पुस्तक भंडार द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि चोर 1.45 लाख रुपये कैश और किताबों का बंडल चोरी कर ले गए, इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये है। संजय प्लेस के ब्लॉक की कुछ और दुकानों में चोरी हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।