आगरालीक्स… मथुरा में अपनी पत्नी हेमा मालिनी के प्रचार के लिए पहुंचे एक्टर धर्मेंद्र ने शोले के डायलॉग बोले, कहा हेमा के लिए वोट नहीं दिया तो मैं टंकी पर चढ जाउंगा, इसके बाद तो तालियों की गडगडाहट और धर्मेंद्र धर्मेंद्र गूंजने लगा।
मथुरा सांसद हेमा मालिनी भाजपा की टिकट से दूसरी बार चुनाव लड रही ही हैं। इस बार सपा बसपा रालोद के गठबंधन से मुकाबला रोचक हो गया है। ऐसे में रविवार को मथुरा के सौंख के में अपनी पत्नी हेमामालिनी के प्रचार के लिए धर्मेंद्र पहुंचे, उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। धर्मेन्द्र राधे राधे के साथ अपना संबोधन शुरु किया और जनता से देश के विकास और मजबूती के लिए अपने लिए वोट मांगे ने कहा कि वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं उन्हें किसानों की पीड़ा मालूम है।
टंकी पर चढा जाउंगा
पिछले 5 वर्षों में देश ने जो तरक्की की है उसे जारी रखने के लिए हेमामालिनी का जीतना जरूरी है। हेमामालिन द्वारा क्षेत्र में कराए गए अपने कार्यों गिनाया, कहा कि हेमा को वोट नहीं दिया तो टंकी पर चढ जाउंगा, हेमा का मथुरा से लगाव है वह क्रष्ण भक्त है और मथुरा को आध्यात्मिक नगरी के रुप में विकसित करना चाहती है। उसने क्षेत्र में विकास किया है लेकिन श्रेय लेना नहीं आता है, मुझे भी नहीं आता था।