आगरालीक्स ..आगरा के आयकर कार्यालय परिक्षेत्र में एक साल में सवा लाख नए आयकर दाता जुड गए हैं, एक साल में एक लाख से अधिक आयकर जोडकर आयकर विभाग, आगरा ने लक्ष्य से ज्यादा आयकर दाता जोड दिए हैं।
आगरा आयकर कार्यालय में आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरेया आते हैं। यहां एक साल पहले यानी 2017- 18 में करीब 5 .75 लाख आयकर रिटर्न भरे गए थे। इस साल 2018 -19 में सात लाख रिटर्न भरे गए हैं। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी का मीडिया से कहना है कि आयकर विभाग द्वारा आयकर रिटर्न भरने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, इसका असर दिखाई देने लगा है, लक्ष्य से ज्यादा आयकर दाता जुड गए हैं।
2018- 19 में जुडे आयकर दाता
प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम 3 .66 लाख
प्रधान आयकर आयुक्त द्वितीय 3. 55 लाख