आगरालीक्स.. आगरा में वायदे दर वायदे के बाद भी यमुना का बुरा हाल है। इससे आक्रोशित रिवर कनेक्ट कैंपेन के सदस्यों ने रविवार को एत्माउद्दौला व्यू पॉइंट पार्क यमुना आरती स्थल पर रेत स्नान किया। इस अनोखे अंदाज में रोष व्यक्त होते देख राहगीर भी कुछ क्षण के लिए रुक गए और यमुन की दर्दशा पर वेदना व्यक्त की। साथ ही
आरती स्थल पर यमुना की तलहटी से निकाली बालू के विशाल ढेर लगाए गए थे. सदस्यों ने एक दुसरे पर रेत डालकर स्नान किया जिसे देखने के लिए यमुना किनारा रोड पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।

रिवर कनेक्ट कैंपेन के ब्रज खंडेलवाल ने कहा की जब नदी में जल ही नहीं है तो यमुना भक्तों को रेत से ही नहाना होगा। गंगा दससेहरा आने को है। नदी का जल स्तर निरंतर गिर रहा है। न बैराज बना है न ही अमित शाह के वायदे के अनुसार अब तक स्टीमर चले हैं। कब तक शहरवासियों को इसी तरह मूर्ख बनाया जाएगा। मेट्रो रेल को प्राथमिकता दी जा रही है लेकिन आगरा की जीवन रेखा को सुरक्षित करने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। ताज महल समेत सभी नदी किनारे बनी इमारतों को जल और वायु प्रदूषण से खतरा बढ़ रहा है। अभियान से जुडी पद्मिनी ने कहा अब बहुत हो चूका। नगर निगम से लेकर केंद्र स्तर तक भाजपा की सरकारें हैं। अब वक्त आ गया है की एक राष्ट्रीय नदी नीति घोषित हो और सभी नदियों का संरक्षण हो।
आज रेत स्नान में सर्वश्री शशि कांत उपाध्याय , जुगल किशोर, राहुल राज, दीपक राजपूत, शतोष गौतम, चतुर्भुज तिवारी, जीतेन्द्र यादव, पद्मिनी ताजमहल, ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, डॉ हरेंद्र गुप्ता, अमित कोहली, अजय तोमर, राज कुमार माहेश्वरी, निधि पाठक, गोस्वामी नंदन श्रोत्रिय, अभिनव लाला, मुनीश कुमार वर्मा, योगेंद्र सिंह अधिवक्ता, पूर्व विधायक सतीश चंद्र गुप्ता बिभव, राजिव गुप्ता , रंजन शर्मा आदि ने भाग लिया.
पंडित जुगल किशोर ने बताया की रिवर कनेक्ट कैंपेन ने एक अप्रैल २०१५ को नित्य यमुना आरती सभा का कार्यक्रम चलाया हुआ है जिसके माध्यम से शहरवासियों को नदी से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य जारी है.