आगरालीक्स ..आगरा में तेज स्पीड सफारी सवारों ने एक्टिवा से जा रही छात्राओं को टक्कर मारी, छात्राओं की हालत गंभीर है। पुलिस ने सफारी सवारों को हिरासत में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दयालबाग से पोइया घाट रोड पर कमला नगर निवासी छात्रा अनु अग्रवाल और प्रिया एक्टिवा से घर जा रहीं थी, पीछे से आई तेज स्पीड सफाई ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया। एक्टिवा को चपेट में लेने से दोनों छात्राएं गिर गईं और खून बहने लगा, स्थानीय लोगों ने सफारी सवारों को दबोच लिया। छात्राओं को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने सफारी सवार एलोरा एन्क्लेव, दयालबाग निवासी आदित्य और विभव नगर निवासी राहुल को पकड कर पुलिस को सौंप दी। दोपहर के समय दयालबाग रोड से तमाम छात्र छात्राएं निकलते हैं, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
कार ने तीन को चपेट में लिया, कुबेरपुर पर कार पकडी
दूसरा मामला शुक्रवार रात का है, केंद्रीय हिंदी संस्थान की तरफ से आ रही कार ने दो महिलाओं सहित तीन को चपेट में ले लिया, स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो कार दौडा दी। पुलिस ने घेराबंदी की, कार सवार कुबेरपुर पर कार छोडकर भाग खडे हुए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।