आगरालीक्स.. आगरा के आईजी स्कूल में पहुंचे, वे छात्रों के साथ बैठ गए और गणित के शिक्षक से सवाल किए, आईजी ने छात्रों को पाइथोगोरस थियोरम समझाया, छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
आगरा के आईजी ए सतीश गणेश सोमवार को पुलिस मॉर्डन स्कूल पहुंचे। यहां एक क्लास में शिक्षक गणित पढा रहे थे, आईजी छात्रों के बीच में बैठ गए। इसके बाद आईजी सतीश गणेश ने छात्रों को गणित की पाइथोगोरस थियोरम समझाई, थियोरम से जुडे हुए न्यूमेरिकल सॉल्व किए। छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए।
इंजीनियरिंग करने के बाद बने आईपीएस
आईजी ए सतीश गणेश साउथ इंडिया के रहने वाले हैं, उन्होंने इंजीनियरिंग की, इसके बाद आईपीएस में चयन हुआ। वे अक्सर प्रयोग करते रहते हैं, आगरा में आईजी के पद पर ज्वाइन करने के बाद मथुरा की रिफाइनरी चौकी में आर्मी के अधिकारी बनाकर मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे थे।