आगरालीक्स ..आगरा के कारोबारियों की बडी संस्था ने पॉलीथिन का प्रयोग ना करने और पानी बचाने का संकल्प लिया है। सोमवार को आगरा सर्राफा एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में प्रकृति और देश को समर्पित प्रस्ताव भी रखे गए। पॉलीथिन का प्रयोग न करने, पानी बचाने व पेड़ लगेने के प्रस्ताव सहित राष्ट्र को समर्पित 15 अगस्त व 26 अगस्त को पूर्ण अवकाश के प्रस्तावों पर सभी व्यवसायियों में हाथ उठाकर सहमती दर्ज कराई। वहीं व्यापारियों की सुरक्षा, जीएसटी, आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी जैसे मुद्दे उठे तो मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल ने वित्त मंत्री से मिलकर हर समस्या का सम्भव निदान करने का श्वासन दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। सांसद एसपी सिंह ने बघेल ने कहा कि शहर में सामाजिक जागरूकता बढ़ने से हरियाली भी बढ़ी है। उन्होंने शहर की जरूरतों बैराज, यरपोर्ट, हाईकोर्ट की बेंच जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। जल संरक्षण पर बोलते हुए कहा कि 200 मीटर के मकान पर वॉटर मैनेजमेंट अनिवार्य होना चाहिए। ताजमहल के रात में खुलने की पैरवी करते हुए न्होंने कहा कि जब ताज रात में पांच दिन खुल सकता है तो 25 दिन क्यों नहीं? विधायक पुरुषोत्सम खंडेलवाल ने भी व्यवसायियों को वार्षिक अधिवेशन की शुभकामनाएं दीं। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आयात शुल्क बढ़ने से बिल और परचे का काम ठप है। आगरा व्यापार मंडल के टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापार चलेगा तभी देश चलेगा। मोदी जी ने पाकिस्तान की नाक में तो नकेल डाल दी। लेकिन अधिकारियों पर कुश कैसे लगे। सही काम के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, महामंत्री अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खंडेलवाल, विमल नयन फतेहपुरिया, कुलभूषम गुप्ता, आरपी अग्रवाल, मयंक कुमार अग्रवाल, संजय वर्मा, मनीष पारोलिया, धीरज वर्मा, राजू मेहरा, सुनील वर्मा, अनिल नागवानी आदि उपस्तित थे। संचालन कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने किया।
साफ्टवेयर देगा सर्राफा व्यापार की हर जानकारी
आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि एक ऐसा साफ्टवेयर तैयार किया गया है जो सर्राफा व्यवसाय में आवश्यक नौकरी से लेकर कारीगरों व व्यापार के बारे में सभी जानकारी उपलब्ध कराएगा। नकली मोहर व कॉपी राइट की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भी एसोसिएसन प्रयास कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से नमक की मंडी व पीपल मंडी के बीच एक गेट लगाने पर प्रसासन के बात चल रही है जिसे रात में बंद रखा जाए।