आगरालीक्स.. आगरा के कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर 14 घंटे तक डेड बॉडी पडी रही, सुरक्षा कर्मियों और रेलवे के अधिकारियों ने उसे हटाया तक नहीं। सुबह यात्रियों ने डेड बॉडी पडी होने की सूचना दी, इसके बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के कैंट स्टेशन पर बुधवार रात को 65 वर्षीय बुजुर्ग बेंच पर लेटे हुए थे, वहीं उनकी मौत हो गई। वेंडर और कुलियों का कहना है कि बुजुर्ग की मौत होने पर सुरक्षा कर्मियों और रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने डेड बॉडी को नहीं हटाया।
14 घंटे पडी रही डेड बॉडी
गुरुवार को कैंट स्टेशन के प्लेटपफार्म नंबर चार पर यात्रियों की भीड बढी, कई घंटे से बेंच पर डेड बॉडी पडे होने से दुर्गंध आने लगी। इस पर यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों को जानकारी दी, जीआरपी के जवान आ गए। उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया तो वह म्रत मिला, इसके बाद बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलने पर डॉक्टरों को भेजकर चेकअप कराया गया, उनके म्रत घोषित करने पर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। इसकी जांच कराई जाएगी।