आगरालीक्स.. आगरा में आप अपना घर बनाना चाह रहे हैं तो एडीए के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नक्शा आनलाइन पास हो जाएगा।
बुधवार को आगरा के एडीए कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में में ऑनलाइन बिल्डिंग एप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) लागू किए जाने की जानकारी दी गई। इसमें आवासीय भवन की ड्राइंग अपलोड करनी होगी। साफ्टवेयर जांच करेगा, कमी है तो उसे प्वाइंट आउट किया जाएगा। जिससे सही किया जा सके।
मथुरा-वृंदावन, फीरोजाबाद-शिकोहाबाद प्राधिकरण के अफसरों, आर्किटेक्ट व बिल्डरों को ऑटोकैड की जानकारी दी गई। एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना का मीडिया से कहना है कि आवासीय भवनों का नक्शा आनलाइन पास होगा। नक्शा पास होने के बाद संबंधित बिल्डर को विभिन्न विभागों की एनओसी लाकर देनी होगी। इसके बाद ही नक्शा जारी होगा। वहीं, कामर्शियल बिल्डिंग के लिए मैनुअल नक्शा पास होगा।